कोहराम लाइव डेस्क : यू-ट्यूबर्स के लिए खुशखबरी। अब तक एंडायड यूजर्स 1080 पिक्सल में ही वीडियो स्ट्रीम कर पाते हैं। इसे और सॉफिस्टिकेटेड बनाते हुए YouTube ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए 4K सपोर्ट को रोल आउट कर दिया है। मतलब साफ है कि यूजर अब 2160 पिक्सल या 4K में वीडियो स्ट्रीम कर सकेंगे। बता दें कि इससे पहले गूगल ने 4k में वीडियो अपलोड किए जाने पर भी एंड्रॉयड यूजर के लिए 1440 पिक्सल का रिजॉल्यूशन सेट किया था।
इसे भी पढ़ें : BREAKING : जम्मू के शोपियां में मुठभेड़, तीन आतंकी ढेर, एक SPO शहीद
यूट्यूब एप पर स्ट्रीमिंग का स्क्रीनशॉट किया गया पोस्ट
खबर है कि 2160 पिक्सल स्ट्रीमिंग ऑप्शन के साथ यूट्यूब एप पर स्ट्रीमिंग का स्क्रीनशॉट पोस्ट किया गया है। नया वीडियो रिजॉल्यूशन एंड्रॉयड पर यूट्यूब ऐप के विभिन्न वर्जन में देखा गया था। एक दूसरे यूजर के अनुसार, इससे इमेज 1080 या 720 पिक्सल स्क्रीन पर एक छोटे रिजॉल्यूशन के साथ दिखेगी।
इसे भी पढ़ें : दो लड़कियों का प्यार चढ़ा परवान, और घर से हो गई फरार, फिर हुआ ये…
बेटर इंटरनेट की जरूरत
यूट्यूब ने स्क्रीन रिजॉल्यूशन की परवाह किए बिना नए स्ट्रीमिंग ऑप्शन को रोल आउट किया है। उदाहरण के लिए यदि आपके फोन में 1080 पिक्सल स्क्रीन है तो आपको केवल 1080 पिक्सल में वीडियो मिलेंगे। यदि आप एक हाई रिजॉल्यूशन सलेक्ट करते हैं, तो इमेज बेटर और शार्पर हो जाएंगी। गूगल पिक्सल डिवाइस Pixel 4a और Pixel 5 सहित 1080 पिक्सल डिस्प्ले के साथ आते हैं लेकिन अब वे 4K वीडियो स्ट्रीम कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : प्यार, धोखा और भरोसे का खूनः खुद को अनाथ बता पहले दिल जीता, फिर कर दिया ये…










