spot_img
spot_img

घर में घुसकर ग्राम प्रधान की बेरहमी से ह’त्या, सनसनी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Khunti : घर में घुसकर ग्राम प्रधान बलराम मुंडा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अपराधियों ने पहले लाठी-डंडे से उन्हें दम तक पीटा, फिर धारदार हथियार से हमला किया। इतने से भी मन न भरा तो गोली मार दी। बीच-बचाव करने आया भांजा अचु मुंडा को भी बुरी तरह जख्मी कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी भाग निकलने में कामयाब रहे। आनन-फानन में ग्राम प्रधान बलराम मुंडा को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। यह सनसनीखेज वारदात बीती रात खूंटी के मारंगहादा थाना क्षेत्र के लांदूप पंचायत के काड़े तुबित गांव से सामने आई है। मृतक ग्राम प्रधान बलराम मुंडा खूंटी ग्रामीण मंडल में मंत्री पद पर भी पदस्थापित थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने इंवेस्टिगेशन शुरू कर दी है।

घटना को लेकर जो बातें सामने आई उसके मुताबिक बीती रात साढ़े 11 बजे के करीब लगभग 10 की संख्या में अपराधी ग्राम प्रधान के घर में घुसे। तब वे सो रहे थे। उनके साथ पहले मारपीट की। इसके बाद घटना को अंजाम दिया। घटना के वक्त कुछ अपराधी घर के बाहर भी मौजूद थे। वहीं आसपास के घरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिये थे। ग्राम प्रधान की हत्या के बाद अपराधी चार-पांच राउंड हवाई फायरिंग करते हुये वहां से भागे। ग्राम प्रधान खेती-बारी करते थे। उनके दो बेटे और एक बेटी है। वे गांव से बाहर रहते हैं। ग्राम प्रधान भी गांव में कम ही रहते थे। इन दिनों मॉनसून के चलते खेती के लिए गांव आये थे। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। इधर SP ने बताया की जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक आधा दर्जन लोगों को कस्टडी में लिया गया है। हथियार भी मिला है। जल्द ही अपराधी पकड़े जायेंगे।

 

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...