Ranchi(Kuldeep/Amitabh) : चतरा ईटखोरी स्थित भद्रकाली मंदिर के पास प्रसाद बेचने के नाम पर बतमीजी और मनमौजी का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें यह साफ देखा जा सकता है कि कैसे लोगों को परेशान किया जा रहा है। यह प्रशासन के लिये गंभीर चिंता का विषय है। ऐसी घटनाओं से भक्तों की आस्था और सुरक्षा भी खतरे में पड़ती है। प्रसाद बेचने वाले एक शख्स का कहना है कि अगर कोई प्रसाद नहीं खरीदेगा तो वह गाड़ी पार्क नहीं करने देगा। एक भक्त का कहना है कि वह अक्सर भद्रकाली मंदिर जाते हैं, पर वहां कुछ गिने-चुने लोगों की मन में खुरेंच लगता है कि अब वहां जाने की इच्छा नहीं होती। प्रशासन को इसपर गौर जरूर करना चाहिये।
प्रसाद बेचने वाले की बतमीजी का वीडियो वायरल… #chatra #intkhori #viralvideo #misbehave #jharkhand pic.twitter.com/tjzyJB8SEo
— KohramLive (@KohramLive) April 20, 2025






