“संकल्प के मिशन” का परिणाम है जीत : नीरज नायक

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेश मंत्री नीरज नायक का दावा है कि पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के सालतोड़ा विधानसभा में जीत “संकल्प का मिशन” का परिणाम है। सालतोड़ा विधानसभा—SC आरक्षित सीट है। नीरज नायक बीते फरवरी माह से लगातार वहां थे। उन्होंने कहा कि पहले बिहार चुनाव में काम करने का अनुभव ताकत बनी। 18 साल की उम्र से लगातार वे प्रवास में हैं। उन्हें Art of Living Foundation में सेवा से अनुशासन मिला। बंगाल चुनाव में नीरज नायक को कई दिग्गजों के साथ काम करने का मौका मिला। इनमें मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ के संगठन मंत्री पवन साहू, धान सिंह रावत, झारखंड के पूर्व प्रतिपक्ष नेता अमर कुमार बाउरी, राष्ट्रीय महामंत्री, मोर्चा डॉ भोला सिंह शामिल हैं। इन सबके मार्गदर्शन ने रणनीति को धार दी और संगठन को मजबूती। नीरज नायक ने साफ कहा कि ये जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत है। प्रत्याशी चंदना बावरी की सादगी और सरलता, कार्यकर्ताओं की दिन-रात की मेहनत जीत का असली आधार बना। नायक कहते हैं कि बंगाल के लोगों का स्नेह और अपनापन जिंदगी भर याद रहेगा। PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बांकुड़ा समेत पूरा बंगाल अब नये विकास की ओर बढ़ने को तैयार है। नीरज नायक ने झारखंड भाजपा नेतृत्व का आभार जताया।

इसे भी पढ़ें : समाहरणालय में फटा तिरंगा, वायरल वीडियो से भड़का जनाक्रोश

इसे भी पढ़ें : चौपारण में गरजा बुलडोजर… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सरकारी नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, चूक न जायें आप…

इसे भी पढ़ें : बिहार में खुलेंगे 208 डिग्री कॉलेज, 937 करोड़ खर्च करेगी सरकार…

इसे भी पढ़ें : बॉर्डर पुल पर भीषण टक्कर, कार के उड़े परखच्चे…

spot_img

Related articles:

पुलिसिंग को नई धार देने की पहल, मेगा ट्रेनिंग मिशन शुरू…

Ranchi : झारखंड में अब पुलिस भरोसे का चेहरा...

अगर ममता इस्तीफा नहीं देती तो क्या कहता है संविधान… जानें

Kohramlive : पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों के बाद...

BJP के 12 और JDU के 11 विधायक बनेंगे मिनिस्टर! किन्हें मिला मौका… जानें

Bihar : बिहार के CM सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल...

CM हेमंत सोरेन का अल्टीमेटम, गैंगस्टर व माफियाओं के लिये कोई जगह नहीं…

Ranchi : झारखंड में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार अब...

रांची में कड़े बंदोबस्त, निषेधाज्ञा… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (बैकलॉग) प्रारंभिक परीक्षा-2023...