Kohramlive : बॉलीवुड के सबसे चहेते स्टार कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपने फैंस को दिल छू लेने वाला सरप्राइज दे दिया है। शादी के करीब चार साल बाद माता-पिता बने इस कपल ने अपने दो महीने के बेटे की पहली झलक दुनिया के साथ साझा की और वो झलक सीधे दिल में उतर गई। 7 नवंबर को बेटे का जन्म, 7 जनवरी को दो महीने पूरे होने पर खास पोस्ट कर गये। तस्वीर में चेहरा नहीं, सिर्फ नन्हा सा हाथ दिख रहा है। जिसे विक्की और कैटरीना ने अपने हाथों में थाम रखा है। तस्वीर में शब्द कम, मगर भावनाओं का समंदर है। पोस्ट में नाम ‘विहान कौशल’ बताया गया। कैप्शन में लिखा, “हमारी सूर्य की किरण, हमारी दुनिया बदल चुकी है।” पोस्ट सामने आते ही फैंस भावुक हो गये।
कमेंट्स में दुआयें और लाइक्स की बरसात हो रही है। परिणीति चोपड़ा, दीया मिर्जा, भूमि पेडनेकर, ऋतिक रोशन समेत कई सितारों ने विहान को आशीर्वाद और कपल को बधाइयां दीं।







