Kohramlive : भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वजह सियासी नहीं, बल्कि स्वास्थ्य की सच्चाई। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लिखे अपने पत्र में कहा “स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सा सलाह का पालन करते हुए, मैं संविधान के अनुच्छेद 67(a) के तहत तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं।” अपने भावनात्मक पत्र में धनखड़ ने राष्ट्रपति को उनके सौहार्द और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मंत्रिपरिषद को भी मार्गदर्शन और समर्थन के लिए आभार जताया। धनखड़ का कार्यकाल अभी 2027 तक था, लेकिन इस विदाई ने सत्ता के गलियारों में एक खामोश सिहरन फैला दी है।
(3).jpg)











