Ranchi : झारखंड राज्य के कुलाधिपति एवं राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा की कुलपति प्रो. अंजिला गुप्ता और बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. राम कुमार सिंह ने राजभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी दी। राज्यपाल ने कुलपतियों को कई खास निर्देश दिये। जैसे, विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित की जाये। सत्र नियमित रहें और शैक्षणिक कैलेंडर का पालन किया जाये। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाये। शोध कार्यों के स्तर में निरंतर सुधार लाने पर जोर दिया। वहीं, राज्यपाल ने कहा कि विश्वविद्यालयों को टीम भावना के साथ कार्य करना चाहिये, ताकि उनकी सकारात्मक छवि स्थापित हो।
राज्यपाल से कुलपतियों ने की भेंट, शिक्षा और शोध पर जोर…
Date:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…
Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...
ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…
Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...
हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…
Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...
राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…
Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...











