kohramlive desk : अभिनेता दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ गई है। वेटरन एक्टर दिलीप कुमार को रविवार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो ने बताया कि दिलीप साहब को रुटीन चेकअप के लिए 8.30 बजे नॉन कोविड पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्हें पिछले कई दिनों से सांस लेने में तकलीफ थी। हिंदुजा अस्पताल में डॉ. नितिन गोखले की टीम उनकी देखभाल कर रही है। सायरा बानो ने लोगों से अपील की है कि कृपया साहब के लिए दुआएं करते रहिए और आप भी सुरक्षित रहिए।
Dilip Sahab has been admitted to non-Covid PD Hinduja Hospital Khar for routine tests and investigations. He’s had episodes of breathlessness. A team of healthcare workers led by Dr. Nitin Gokhale is attending to him.
Please keep Sahab in your prayers and please stay safe.
— Dilip Kumar (@TheDilipKumar) June 6, 2021
Veteran actor Dilip Kumar has been admitted to PD Hinduja Hospital in Mumbai. He was having breathing issues since past few days, says his wife Saira Banu pic.twitter.com/eNn4hfhELL
— ANI (@ANI) June 6, 2021
दिसंबर 2020 से दिलीप कुमार की सेहत नासाज चल रही है। अब जानकारी के अनुसार, उन्हें सांस लेने में कुछ दिन पहले से ही परेशानी हो रही थी। इसलिए उन्हें भर्ती कराया गया है। वह बहुत कमजोर हो गए हैं और उनकी इम्यूनिटी भी कम है।
फैंस कर रहे हैं दिलीप साहब की सलामती की दुआ
God bless him and get well soon. #DilipKumar pic.twitter.com/GVSuS4TLMg
— T Siddique MLA (@TsiddiqueINC) June 6, 2021
T-2825 @i_amanyadav
Get Well Soon #DilipKumar Ji! Praying for your quick, healthy & speedy recovery! 🙏
The actor was admitted today at Khar Hinduja hospital after breathing problem. #PrayAllIndiaForDilipKumarJi pic.twitter.com/ftjCqKYhby— Aman Yadav (@i_amanyadav) June 6, 2021
दिलीप कुमार जी के जल्द स्वस्थ होने की कमाना करती हुँ… 🙏
Get well soon #DilipKumar— Madhavi Agarwal-(माधवी अग्रवाल) (@madhavi_agarwal) June 6, 2021
Read More : जेठ मांगता था आबरू, पति ने भी नहीं दिया साथ, फिर नवविवाहिता ने उठाया ये कदम…
पद्मभूषण, दादा साहब अवॉर्ड से सम्मानित है दिलीप कुमार
दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद यूसुफ खान है। उन्होंने ‘ज्वार भाटा’ (1944), ‘अंदाज’ (1949), ‘आन’ (1952), ‘देवदास’ (1955), ‘आजाद’ (1955), ‘मुगल-ए-आजम’ (1960), ‘गंगा जमुना’ (1961), ‘क्रान्ति’ (1981), ‘कर्मा’ (1986) और ‘सौदागर’ (1991) समेत 50 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है।
Read More : SadarHospital से नवजात की चोरी, ऐसे बच्चे को लेकर भाग रही थी महिला, धरायी
फिल्मफेयर अवॉर्ड 8 बार मिला
बेहतरीन अदाकारी के लिए उन्हें 8 बार बेस्ट एक्टर के तौर पर फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला। हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से भी उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। 2015 में सरकार ने उन्हें देश का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान पद्म भूषण भी दिया था।






