Kohramllive : सितंबर का दूसरा सप्ताह ज्योतिष की दुनिया में खास माना जा रहा है। सुख-सुविधा, प्रेम, सौंदर्य, धन और ऐश्वर्य के कारक माने जाने वाले शुक्र ग्रह अब अपना नक्षत्र बदलने जा रहे हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार 11 सितंबर को शुक्र चित्रा नक्षत्र से निकलकर स्वाति नक्षत्र में प्रवेश किया। स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु माने जाते हैं। ऐसे में शुक्र और राहु के नक्षत्र संबंध को ज्योतिष में खास महत्व दिया जाता है। मान्यता है कि इसका असर सभी राशियों पर पड़ सकता है, लेकिन चार राशियों के जातकों के लिये यह बदलाव विशेष रूप से शुभ रह सकता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार शुक्र 11 सितंबर 2026 को स्वाति नक्षत्र में प्रवेश किया और 24 अक्टूबर 2026 तक यहां रहने की बात कही जा रही है। इसके बाद शुक्र की नक्षत्र स्थिति में बदलाव होगा। यानी सितंबर और अक्टूबर का यह समय इन चार राशियों के लिये खास माना जा रहा है।
वृषभ: करियर में खुलेंगे तरक्की के रास्ते
वृषभ राशि के जातकों के लिये शुक्र का यह नक्षत्र परिवर्तन करियर के लिहाज से अच्छा माना जा रहा है। नौकरी करने वालों को मेहनत का उचित फल मिलने और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होने की संभावना है। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और पद व आय में बढ़ोतरी के अवसर बन सकते हैं। व्यापारियों के लिये भी समय अनुकूल रह सकता है। नये सौदे और काम के अवसर मिल सकते हैं। साझेदारी वाले कारोबार में आर्थिक लाभ की संभावना है। लंबे समय से अटके काम भी गति पकड़ सकते हैं।
कर्क: मजबूत होगी आर्थिक स्थिति
कर्क राशि वालों के लिये शुक्र का स्वाति नक्षत्र में जाना आर्थिक मामलों में राहत लेकर आ सकता है। आय के नये साधन बनने और सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत हैं। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना बना रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। व्यक्तित्व में निखार आने से सामाजिक स्तर पर भी प्रभाव बढ़ सकता है। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता और परिवार में सुखद माहौल रहने की संभावना है।
तुला: बढ़ेगा आत्मविश्वास, मिलेगी पहचान
तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं, इसलिये इस राशि के लिये नक्षत्र परिवर्तन को विशेष महत्व दिया जा रहा है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार स्वाति नक्षत्र में शुक्र के पहुंचने से आत्मविश्वास बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी क्षमता और नेतृत्व कौशल की सराहना हो सकती है। नौकरी या व्यापार में आगे बढ़ने के नये रास्ते खुल सकते हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर होने के साथ जीवनसाथी का सहयोग भी मिल सकता है। कोई शुभ समाचार मन को प्रसन्न कर सकता है।
कुंभ: अचानक मिल सकता है आर्थिक फायदा
कुंभ राशि वालों के लिये शुक्र का यह बदलाव धन से जुड़े मामलों में लाभकारी माना जा रहा है। किसी अप्रत्याशित स्रोत से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना बन सकती है। लंबे समय से चल रही आर्थिक परेशानी या कर्ज से राहत का रास्ता निकल सकता है। व्यापारियों को अटके हुये प्रोजेक्ट दोबारा शुरू करने का मौका मिल सकता है। परिवार की ओर से भी कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
Disclaimer : यह लेख ज्योतिषीय मान्यताओं और उपलब्ध पंचांग/ज्योतिषीय गणनाओं पर आधारित है। इसे निश्चित भविष्यवाणी या वैज्ञानिक तथ्य के रूप में न लें।







