15 पीठों में पहुंचा मामलों का समाधान
लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए गढ़वा व्यवहार न्यायालय में कुल 15 पीठों का गठन किया गया था। इन पीठों के माध्यम से कई तरह के मामलों का निपटारा किया गया। इनमें प्री-लिटिगेशन के 1,36,549 मामले, राजस्व के 2,615 मामले, स्थायी लोक अदालत के 1,275 मामले, बिजली के 147 मामले, बैंक के 163 मामले, उत्पाद के 33 मामले, वैवाहिक विवाद के 10 मामले, कुटुंब न्यायालय के 71 मामले शामिल रहे। लोक अदालत परिसर सिर्फ मामलों के निपटारे तक सीमित नहीं रहा। यहां विभिन्न सरकारी और जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी देने के लिये 14 स्टॉल लगाये गये। इन स्टॉलों के जरिये आम लोगों को सरकारी योजनाओं, विधिक अधिकारों और उनके लिये उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा मनोज प्रसाद, उपायुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर सहित न्यायिक पदाधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, अधिवक्ता, पीएलवी और डालसा के कर्मचारी मौजूद रहे। लोक अदालत के सफल आयोजन में न्यायालय कर्मियों, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कर्मचारियों, पैनल अधिवक्ताओं और पीएलवी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।







