Latehar : बालूमाथ थाना क्षेत्र के चेटर नदी के पास एक वाहन ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रामकुमार गंझू, राजेश गंझू और तेतर गंझू के रूप में हुई है। शनिवार की सुबह पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।
Read more: BJP नेता सतीश सिंह हत्याकांड: मुख्य आरोपी ने किया सरेंडर
दो चचेरे भाई, एक दोस्त
तेतर गंझू और राजेश गंझू चचेरे भाई थे। रामकुमार गंझू उनका दोस्त था। सभी ग्राम आरा के हहरुआ टोला के रहने वाले थे। जानकारी के अनुसार, तीनों शुक्रवार की रात करीब 10 बजे चंदवा बाजार से खरीदारी कर वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच बालूमाथ-टंडवा मार्ग पर हादसा हो गया। राजकुमार गंझू और तेतर गंझू की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि राजेश गंझू गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में पुलिस के सहयोग से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स, रांची रेफर कर दिया। रांची ले जाने के क्रम में ही उसने दम तोड़ दिया।
Read more: चुपके से प्रेमिका के घर घुस आया प्रेमी, परिजनों ने काट डाला Private Part
ग्रामीण कर रहे मुआवजे की मांग
घटना के बाद अज्ञात वाहन का चालक अपने वाहन को लेकर फरार हो गया। मृतकों के परिजन व स्थानीय ग्रामीण तीनों मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
Read more: CBI ने गन लाइसेंस घोटाले में 40 ठिकानों पर मारा छापा








