spot_img
spot_img
spot_img

Vastu Tips: बेडरूम में ये 3 रंग के परदे गजब के फायदेमंद… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : घर का शयनकक्ष यानी बेडरूम, जहां थकान की सांसे सुकून में बदलती हैं, जहां रिश्तों की डोर और भी मजबूत होती है। लेकिन क्या आपने सोचा है? इस कमरे की दीवारों पर लटकते परदे आपके भाग्य, आपके रिश्तों और आपकी रातों की नींद तक को लिखते हैं। वास्तु शास्त्र कहता है, परदे सिर्फ कपड़े नहीं, बल्कि आपके जीवन की ऊर्जा का आईना होते हैं।

सुख-शांति लाने वाले परदे

हल्के गुलाबी रंग का परदा, जैसे दिल में मोहब्बत का एक अनकहा गीत गुनगुना दे। हल्का हरा और लैवेंडर, मानो प्रकृति की शांति आपके कमरे में उतर आई हो। क्रीम कलर का परदा, जिसकी कोमल छाया हर रिश्ते को अपनापन और सुकून देती है। कॉटन या सिल्क से बने परदे, सांसों में ताजगी भरते हैं और रात की नींद को मीठा बना देते हैं।

नकारात्मकता की छाया

पर जब परदे गहरे काले या डार्क ग्रे हों, तो जैसे कमरे में अंधेरा ही अपना घर बना ले। गहरे लाल परदे, मानो रिश्तों में छुपा हुआ क्रोध और तनाव जगा दें। और सबसे खतरनाक धूल से लथपथ, फटे पुराने परदे, जो हर पल आपकी तरक्की की राह में अदृश्य रुकावट बन जाते हैं। शयनकक्ष के परदे सिर्फ सजावट नहीं, वे आपके जीवन की धड़कनों से जुड़े हैं।
साफ-सुथरे, हल्के और सॉफ्ट परदे जहां सकारात्मक ऊर्जा को न्योता देते हैं, वहीं गहरे और भारी परदे रिश्तों और जीवन में बोझ बढ़ा देते हैं। अगर शयनकक्ष में सुकून और रिश्तों में मिठास चाहिये, तो सही परदों का चुनाव कीजिये।

इसे भी पढ़ें : अपने ही घर में पूर्व CM को किया गया कैद… जानें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिश्ता टूटने के डर बरसाये थे चाकू, चौंकाने वाला खुलासा…

Kohramlive : मोहाली के सेक्टर-66 स्थित एक निजी लॉजिस्टिक्स...

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...