वास्तु शास्त्र: बाथरूम की ये 4 चीजें बन सकती है गरीबी की वजह…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का गहरा महत्व माना गया है। मान्यता है कि अगर घर की ऊर्जा (Positive Energy) संतुलित रहे, तो सुख-समृद्धि अपने आप बढ़ती है। लेकिन अगर अनजाने में भी कुछ वास्तु दोष रह जायें, तो यह धन की हानि और मानसिक तनाव का कारण बन सकते हैं। खासतौर पर घर का बाथरूम, जहां अक्सर लोग वास्तु के नियम भूल जाते हैं, वही सबसे बड़ा दोष पैदा कर देता है। वास्तु शास्त्र कहता है कि बाथरूम को हमेशा साफ-सुथरा, सूखा और सुगंधित रखें। सुबह-सुबह वहां नमक का पानी छिड़कने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और घर में सकारात्मकता का संचार होता है। वास्तु विशेषज्ञों के अनुसार, बाथरूम में रखी चार चीजें ऐसी होती हैं, जो धन रुकावट, कर्ज और आर्थिक संकट का कारण बन सकती हैं। आइये जानें कौन सी हैं वे चीजें…

टूटा हुआ चप्पलः कई लोग पुराने या टूटे हुये चप्पल-बूट बाथरूम में रख देते हैं, जो कि बेहद अशुभ माना गया है। वास्तु के अनुसार, टूटी चीजें रुकावट और दुर्भाग्य का प्रतीक होती हैं। ये आपकी आर्थिक उन्नति को रोक सकती हैं और घर में नकारात्मकता बढ़ा सकती हैं।

गीले कपड़ेः नहाने के बाद गीले कपड़े बाथरूम में छोड़ देना आम बात है, लेकिन वास्तु के अनुसार यह गंभीर दोष है। गीले कपड़े घर की “शक्ति प्रवाह” को अवरुद्ध करते हैं और आर्थिक अस्थिरता लाते हैं। कोशिश करें कि कपड़ों को धूप में सुखायें और बाथरूम हमेशा सूखा रखें।

खाली बाल्टीः बाथरूम में खाली बाल्टी रखना वास्तु दोष माना गया है। कहा जाता है कि यह “रिक्तता” का प्रतीक है, जो घर की समृद्धि को धीरे-धीरे खत्म करती है। रात के समय बाल्टी खाली न छोड़ें, उसमें थोड़ा-सा पानी भरकर रखें। यह प्रतीकात्मक रूप से घर में “पूर्णता” और “प्रवाह” बनाये रखता है।

टूटा हुआ कांचः अगर बाथरूम में आईना या कांच टूटा हुआ है, तो उसे तुरंत हटा दें। टूटा हुआ शीशा घर में निगेटिव एनर्जी फैलाता है और आर्थिक नुकसान का कारण बन सकता है। वास्तु कहता है, टूटा कांच लक्ष्मी के आगमन को रोक देता है।

Disclaimer: यह लेख सामान्य मान्यताओं और वास्तु परंपराओं पर आधारित है। Kohramlive.com इनकी पुष्टि नहीं करता।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

नेशनल टॉपर भाव्या रंजन बोलीं, सोशल मीडिया से दूरी जरूरी… देखें वीडियो

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के सामलौंग शास्त्री मैदान की...

नीट पेपर लीक केस में शिक्षिका अरेस्ट, पहले ही रटवा दिये थे असली सवाल!

Kohramlive : देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा...

JEE परीक्षा में खलल डालने वालों पर रहेगा सख्त पहरा….

Ranchi : रांची में कल यानी रविवार को होने...

रांची के अपराध जगत का बड़ा चेहरा कस्टडी में… जानें

Ranchi : रांची पुलिस को आखिरकार वह कामयाबी मिल...

राशन दुकानों पर बिक रहा पेट्रोल, पहुंचे SDO, फिर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में परचून दुकानों पर नमक-तेल...