spot_img
spot_img
spot_img

वंदे भारत को ट्रैक्टर ने रोका, 20 मिनट तक रुकी रही… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : शनिवार दोपहर 1.56 बजे कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर यात्रियों की सांसें अटक गईं, पुरी से राउरकेला जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस को रेलवे ट्रैक पर अचानक रोक देना पड़ा। वजह बनी एक फंसा हुआ ट्रैक्टर। राउरकेला और राजगांगपुर स्टेशन के बीच कांसबहाल रेलवे फाटक से एक ट्रैक्टर गुजर रहा था। तभी उसका पिछला पहिया वहां मौजूद गड्ढे में बुरी तरह फंस गया। फाटक समय पर बंद नहीं हो सका, जिससे ट्रेन को कुछ दूरी पर इमरजेंसी में रोकना पड़ा। रेलवे कर्मियों की सूचना पर कुछ ही मिनटों में राजगांगपुर RPF व PWI टीम मौके पर पहुंच गई। रेलवे टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुये ट्रैक्टर को बाहर निकाला और 2.19 बजे ट्रेन को रवाना किया गया। ट्रेन भले 20 मिनट रुकी रही, लेकिन यात्रियों ने राहत की सांस ली कि कोई बड़ी दुर्घटना नहीं हुई।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...