- अब सीधे वैक्सीनेशन सेंटर जाकर 18 से 44 आयु वर्ग के लोग ले सकते हैं वैक्सीन
- कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और स्लॉट को लेकर आ रहीं दिक्कतों को ध्यान में रखकर केद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने किया बड़ा फैसला
kohramlive desk : वैक्सीन लेने के पहले रजिस्टेशन कराने और स्लॉट मिलने पर ही वैक्सीन सेंटर पहुंचने की बाध्यता से लोग परेशान थे। कोविन पोर्टल का प्रारंभ वैक्सीन लेनेवालों की सुविधा के लिए हुआ। 18-44 आयु वर्ग के हजारों लोग रोज इस पोर्टल पर वैक्सीन के लिए स्लॉट बुक करने के लिए जाते थे और खाली हाथ लौट आते थे। लोगों की इस परेशानी को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बड़ा फैसला लिया है। मंत्रालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि 18-44 आयु वर्ग के लोग अब बिना अप्वाइंटमेंट के किसी भी सरकारी वैक्सीनेशन सेंटर पर रजिस्ट्रेशन और अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं। इसकी शुरुआत 24 मई से कर दी गई है।
इसे भी पढ़ें : Baba Ramdev का बयान बना फांस, अब सुनिये क्या बोल गये IMA President
ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट की आवश्यकता नहीं
मंत्रालय की ओर से बताया गया कि अब 18-44 साल वालों को वैक्सीन लगवाने के लिए ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेने की आवश्यकता नहीं है। यदि आपने पहले से रजिस्ट्रेशन करवा लिया है तो अच्छी बात है, वरना आपको वैक्सीनेशन सेंटर पर ही रजिस्ट्रेशन करना होगा और उसके बाद आपको अप्वाइंटमेंट और वैक्सीन मिलेगी। इस संबंध में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को सूचित कर दिया है।
इसे भी पढ़ें : योग गुरु रामदेव का यू-टर्न, स्वास्थ्य मंत्री की चिट्ठी के बाद ये दिया बयान…
सिर्फ सरकारी वैक्सीनेशन सेंटर पर ही यह सुविधा
मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि यह सुविधा फिलहाल सिर्फ सरकारी वैक्सीनेशन केंद्र पर ही उपलब्ध है। अभी तक सिर्फ 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को ही बिना अप्वाइंटमेंट वैक्सीन दिया जा रहा था, जबकि 18-44 साल के लोगों को कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद ऑनलाइन स्लॉट बुक करना पड़ता था, जिसमें दिक्कत आ रही थी।
इसे भी पढ़ें :कुएं में काम कर रहा था मजदूर, अचानक से गिरी मिट्टी और तोड़ा दम












