CHATRA : चतरा के प्रतापपुर ब्लॉक के घोड़दौड़ गांव में सोमवार को मनरेगा योजना के तहत बन रहे एक कुएं में मिट्टी का ढेर गिरने से काम कर रहे एक मजदूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वह करीब 25 फीट गहरे कुएं के नीचे उतर कर काम कर रहा था। मृतक की पहचान घोड़दौड़ पंचायत के करिहारा गांव निवासी महेश यादव के पुत्र स्वरूप यादव (35) के रूप में हुई।
इसे भी पढ़ें : योग गुरु रामदेव का यू-टर्न, स्वास्थ्य मंत्री की चिट्ठी के बाद ये दिया बयान…
ग्रामीणों ने बीडीओ और पुलिस को दी सूचना
ग्रामीणों के सहयोग से मजदूर को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। ग्रामीणों ने प्रतापपुर बीडीओ व पुलिस को घटना के बारे में सूचना दे दी है।
इसे भी पढ़ें :अलर्ट ! किसानों के लिए बीएयू ने जारी की गाइडलाइन, 3 दिन वज्रपात के साथ हो सकती है भारी बारिश








