Kohramlive : CRPF के स्कूल में टीचर, हेड मिस्ट्रेस और नैनी के पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार 20 फरवरी को निर्धारित स्थल पर पहुंच कर इंटरव्यू दे सकते हैं। आवेदनकर्ता के पास सभी डॉक्यूमेंट होना जरूरी है। 16 पदों में महिला प्रिंसिपल के लिए एक पद, टीचर महिला के लिए आठ पद और नैनी के लिए 7 पद है। CRPF के ऑफिशियल वेबसाइट crpf.gov.in पर डिटेल देखी जा सकती है।
CRPF में टीचर के पदों पर निकली वैकेंसी
योग्यता: प्रिंसिपल बनने के लिए नर्सरी ट्रेनिंग डिप्लोमा के साथ ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री और 5 साल का एक्सपीरियंस जरूरी है। टीचर बनने के लिए नर्सरी ट्रेनिंग डिप्लोमा के साथ ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट की डिग्री जरूरी है। वहीं, नैनी बनने के लिए उम्मीदवार के पास पांचवी क्लास की डिग्री होनी चाहिये।
आयु सीमा : प्रिंसिपल बनने के लिए आयु सीमा 25 साल से 45 साल के बीच होना चाहिए। टीचर बनने के लिए आयु सीमा 21 से 40 साल होना चाहिए, वहीं नैनी बनने के लिए 18 से 45 साल होना चाहिए।
सैलरी: प्रिंसिपल की सैलरी 15 हजार रुपये महीना, टीचर की सैलरी 12 हजार रुपये महीना एवं नैनी की सैलरी 10 हजार रुपये महीना होगा।
इच्छुक और पात्र उम्मीदवार वॉक-इन इंटरव्यू में भाग लेने के लिए निम्नलिखित पते पर व्यक्तिगत रूप से जा सकते हैं:
स्थान: पुलिस उप महानिरीक्षक, ग्रुप केंद्र सीआरपीएफ, गांव-कवाखली, पोस्ट-सुश्रुतनगर, सिलीगुड़ी, जिला-दार्जिलिंग, पश्चिम बंगाल (पिन-734012)
तारीख : 20 फरवरी 2025, सुबह 9:00 बजे
इसे भी पढ़ें :दिग्गज क्रिकेटर कोहली, रोहित, सूर्या, पांड्या और धोनी बने संन्यासी
इसे भी पढ़ें :मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट्स को आया जोरों का गुस्सा… जानें क्यों








