Kohramlive : नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय डाक ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों पर बंपर बहाली निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है और आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त तक है। इच्छुक उम्मीदवार India Post की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार 24 अगस्त से 26 अगस्त तक अपने आवेदन फॉर्म को एडिट कर सकेंगे। India Post GDS Bharti 2023 के तहत 30041 पदों पर भर्ती किया जाना है। उम्मीदवार जो भी इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी आयुसीमा 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
भारत सरकार/राज्य सरकारों द्वारा किसी भी मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित गणित और अंग्रेजी (अनिवार्य या वैकल्पिक विषयों के रूप में अध्ययन किया गया) में कक्षा 10वीं उत्तीर्ण होने का माध्यमिक विद्यालय परीक्षा उत्तीर्ण सर्टिफिकेट होना चाहिए। भारत में केंद्र शासित प्रदेशों में GDS की सभी अनुमोदित श्रेणियों के लिए एक अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता होगी। उम्मीदवारों को अनिवार्य या वैकल्पिक विषय के रूप में कम से कम माध्यमिक मानक तक स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।
उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में ₹100 का भुगतान करना होगा। हालांकि, निम्नलिखित श्रेणी को सभी महिला/ट्रांस-महिला उम्मीदवारों और सभी एससी/एसटी उम्मीदवारों को शुल्क भुगतान से छूट दी गई है।
ऐसे करें आवेदन
- India Post की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्टर करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- सभी आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- आवेदन जमा करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट ले लें।
यहां देखें आवेदन लिंक और नोटिफिकेशन
India Post GDS Recruitment 2023 अप्लाई करने का Direct Link
India Post GDS Recruitment 2023 Notification
इसे भी पढ़ें : विष्णु अग्रवाल पांच दिनों के रिमांड पर, उगल सकते हैं कई राज… जानें
इसे भी पढ़ें : घर में पुलिस को देख चौंक पड़े इंजीनियर बाबू… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : बड़ा फेरबदल : 336 RAS अफसरों के ट्रांसफर, देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : गिरिडीह SP एक्शन मोड में, सरिया थानेदार निलंबित… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : मा’रे गये युवक के हाथ में गोदा हुआ है मां… जानें
इसे भी पढ़ें : रांची में बनेगा झारखंड का सबसे खूबसूरत चौक… जानें कहा












