UP : वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने योगी सरकार का 10वां बजट विधानसभा में प्रस्तुत कर दिया। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बजट का आकार 9,12,696.35 करोड़ रुपये है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 12.9 प्रतिशत अधिक है। पिछले बजट के मुकाबले लगभग 80,000 करोड़ रुपये अतिरिक्त प्रावधान किये गये हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे “उत्तर प्रदेश के नवनिर्माण का बजट” बताया। उन्होंने कहा कि पिछले 9 वर्षों में राज्य भारत की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और यह बजट इसे देश की नंबर वन अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में कदम है।
बजट की मुख्य विशेषताएं
थीम: सुरक्षित नारी, सक्षम युवा और खुशहाल किसान।
कैपिटल एक्सपेंडिचर: 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, परिसंपत्ति निर्माण और रोजगार सृजन के लिए।
नई योजनाओं के लिए: 43,565 करोड़ रुपये से अधिक।
कृषि क्षेत्र: किसानों को लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास का भागीदार बनाने पर जोर; गोदाम और वेयरहाउसिंग के लिए सब्सिडी।
युवा, महिला और किसान केंद्रित प्रावधान: रोजगार, महिला सुरक्षा और कृषि सुधार।
सिटी इकनॉमिक जोन: क्लस्टर डेवलपमेंट की नई पहल।
CM योगी ने कहा कि राज्य ने नीति-पैरालिसिस से उबरकर 50 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आकर्षित किया है। यह बजट उनके दूसरे कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट है और 2027 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश की आत्मनिर्भरता और विकास का संदेश देता है।
उत्तर प्रदेश बजट (वित्तीय वर्ष 2026-27) के संबंध में पत्रकार बंधुओं से वार्ता… https://t.co/k53uxexfNO
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 11, 2026












