spot_img
spot_img
spot_img

चोरी-लूट के गहने खपाता था, क्या हुआ हाल… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : बड़ाबाजार ओपी क्षेत्र में हुई सनसनीखेज चोरी की गुत्थी को हजारीबाग पुलिस ने सुलझा लिया है। गुजरे पांच दिनों की तगड़ी जांच और रात-दिन की छापेमारी के बाद पुलिस ने दो अपराधियों को दबोच लिया और उनकी निशानदेही पर 268.53 ग्राम सोने जैसे आभूषण, 39 हजार नकद और एक मोबाइल फोन मिले। बीते 5 नवंबर को दोपहर एक से दो बजे के बीच छोटी ग्वालटोली चौक, चतरा बस स्टैंड स्थित घर से सरदार रणवीर सिंह के सोना-चांदी के जेवरात चोरी हो गये थे। करीब 40 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति गायब थी। इस संबंध में बीते 6 नवंबर को बड़ाबाजार थाना (कांड संख्या 326/25) में केस दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुये हजारीबाग पुलिस कप्तान ने ASP अमित आनंद के नेतृत्व में SIT गठित किया। गठित टीम ने CCTV फुटेज खंगाले, टेक्निकल सेल की मदद से छोटी ग्वालटोली, चतरा बस स्टैंड का रहने वाला पुरुषोतम कुमार यादव उर्फ़ फक्कू को उठा लिया गया। पूछताछ में उसने अपराध कबूल किया, बताया कि कुछ आभूषण उसने घर में छिपाये हैं और कुछ वीणा ज्वेलर्स के मालिक नीरज कुमार सोनी उर्फ पप्पू सोनार को बेच दिये। इसके बाद ज्वेलर्स को भी अरेस्ट कर लिया गया। वह कुम्हारटोली, पारनाला, थाना सदर का रहनेवाला है। SP अंजनी अंजन ने कहा कि यह कार्रवाई पुलिस की तत्परता और टीमवर्क का परिणाम है। चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और जनता का विश्वास मजबूत करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...