KohramLive desk : नाबालिग लड़कियों का किडनैप कर बेच देने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। इस गिरोह के 2 सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गये। वहीं 9 सदस्यों को पहले ही दबोच लिया गया है। पुलिस ने बताया कि बीते साल के 26 दिसंबर को एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी को इन लोगों ने किडनैप कर लिया है। उसे हरियाणा में किसी शख्स को बेच दिया। महिला नोयडा के बादलपुर इलाके के छपरौला गांव की रहनेवाली है। पुलिस हरकत में आई और आरोपियों को पकड़ने के लिए जाल बुना। छापेमारी कर पहले तो 9 लोगों को दबोच लिया। पुलिस को दिये अपने बयान में आरोपियों ने खुलासा किया कि गिरोह नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर शादी करवाने के नाम पर उन्हें बेच देता है। अच्छी-खासी कमाई हो जाती है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने गिरोह के 2 और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके नाम नौशाद और रूप किशोर है। इनके खिलाफ पुलिस किडनैपिंग, रेप सहित अन्य अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही है। मामला नोएडा के बादलपुर थाना क्षेत्र के गौतमबुद्ध नगर का है।
इसे भी पढ़ें : IAS पूजा सिंघल हुई सस्पेंड, उधर बढ़ गया ब्लड प्रेशर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जमीन का लफड़ा, घर में मारा बम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पूजा मैडम के साथ-साथ चलते थे वहम और अहम, अब रिमांड पर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पुलिसवालों ने जीत लिया दिल, देखें…
इसे भी पढ़ें : अद्भुत : Cyclone असानी में बहकर आया सोने का रथ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़ (Video)
इसे भी पढ़ें : बच्चे को जिंदा करने का दावा, देखिये कब्र के पास क्या कर रही महिलाएं
इसे भी पढ़ें : कंगना रनौत को राहत, देशद्रोह वाली याचिका खारिज
इसे भी पढ़ें : पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर रूसी लांचर से दागा गया था रॉकेट, देखें CCTV फुटेज








