कोहराम लाइव डेस्क : मानवाधिकारों के उल्लंघन को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने चीन को कड़ी चेतावनी दी है। स्पष्ट कहा है कि चीन दुनिया का नेता बनना चाहता है। वह इसके लिए कुछ भी करने को तैयार है। चीन की कम्युनिस्ट सरकार मानवाधिकारों के खिलाफ काम करना बंद करे, नहीं तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
इसे भी पढ़ें :Women right की बात करने वाली दीया की शादी महिला पंडित ने कराई, जानें…
अल्पसंख्यकों पर किया जा रहा अत्याचार
बाइडेन ने कहा कि चीन में अल्पसंख्यकों के साथ किस तरह बर्ताव किया जा रहा है, यह सभी जान रहे हैं। चीन के शिनजियांग प्रांत में वीगर मुस्लिमों पर होने वाले अत्याचार से जुड़े एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने कहा कि बीजिंग को मानवाधिकारों का उल्लंघन शीघ्र बंद करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें :वीणा की जगह वैक्सिन थामे आयीं मइया
मानवाधिकारों के पक्ष में आवाज उठाएगा अमेरिका
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा है कि अमेरिका मानवाधिकारों के पक्ष में आवाज उठाने की अपनी वैशिक भूमिका पुन: निभाएगा। चीन पर लगाम लगाने के लिए अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ मिलकर काम करेगा। अमेरिका मानवाधिकारों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं करेगा।
इसे भी पढ़ें : वेलेंटाइन डे के दिन पिस्टल की नोक पर बोला ‘आई लव यू बाबू’ फिर हुआ ये…
मुसलमानों के बच्चों को अरबी पढ़ने से रोका जा रहा
उल्लेखनीय है कि चीन अपने यहां मुसलमानों पर अत्याचार का अभियान चला रहा है। वीगर मुस्लिमों के साथ ही उसने हैनान प्रांत के सान्या में रहने वाले कम आबादी के उत्सुल मुसलमानों पर कई तरह के प्रतिबंध लगा दिए हैं। एक रिपोर्ट बताती है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का नया टारगेट दस हजार आबादी वाले उल्सुल मुसलमान हैं। ड्रैगन ने उनकी मस्जिदों से लाउडस्पीकरों को हटवा दिया है। बच्चों को अरबी पढ़ने से भी रोका जा रहा है।












