spot_img

कैपिटल परिसर के हमले के आरोपी US सांसद ने दिया इस्तीफा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क: अमेरिका में वेस्ट वर्जीनिया (West Virginia) राज्य के सांसद ने कैपिटल बिल्डिंग (अमेरिकी संसद भवन) के निषिद्ध क्षेत्र में घुसने और हमलावरों का साथ देने के आरोप लगने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।  रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य डेरिक इवांस ने गवर्नर जिम जस्टिस को पत्र लिखकर कहा कि वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें :सरयू राय का पांव फ्रैक्चर, Morning walk करते समय लगी चोट

डेढ़ साल की सजा हो सकती है दोषी साबित होने पर

35 वर्षीय डेरिक इवांस को शुक्रवार को गिरफ्तार किए जाने के बाद वेस्ट वर्जीनिया के हंटिंगटन (Huntington) में संघीय न्यायाधीश (Federal judge) की अदालत में पेश किया गया। अगर डेरिक दोषी साबित हुए तो उन्हें डेढ़ साल की सजा हो सकती है। उनपर प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने और नियम विरुद्ध आचरण के आरोप लगाए गए हैं।

इवांस ने घटना की जिम्मेवारी ली

इवांस ने शनिवार को कहा कि वह अपने आचरण की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं और इस्तीफा दे रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने कामों की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और यदि मेरी वजह से मेरे परिवार, मित्रों तथा वेस्ट वर्जीनिया के मेरे साथियों को किसी प्रकार का दुख पहुंचा हो अथवा असहज स्थिति का सामना करना पड़ा हो तो उसका मुझे खेद है।’’

इसे भी पढ़ें :@Sex Racket : विदे‍शी लड़कियों से कराया जा रहा था धंधा, ऐसे धराए  

इवांस को एक वीडियो में  शोरशराबा करते देखा गया

इवांस को एक वीडियो में कैपिटल बिल्डिंग के दरवाजे पर लोगों की भीड़ के बीच हंगामा करते और अन्य लोगों के साथ अंदर घुसने की कोशिश करते देखा गया। इमारत में अंदर घुसने के बाद इवांस ने ‘कैपिटल रोटुंडा’ के चक्कर काटे जहां ऐतिहासिक तस्वीरें लगी हुई हैं।

बाइडेन के शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे माइक पेंस 

बाइडेन ने निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा उनके शपथग्रहण समारोह में शामिल नहीं होने के बारे में टिप्पणी करते हुए कहा कि यह अच्छी बात है। बाइडेन 20 जनवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। अमेरिका के निवर्तमान उप-राष्ट्रपति माइक पेंस भी जो बिडेन के शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे। इससे पहले बाइडेन ने पेंस को अपने शपथग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया था।

इसे भी पढ़ें :खरमास के बाद खत्‍म होगा कोरोना, जानिए टीकाकरण की क्‍या है गाइडलाइन

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...

CM के निर्देश का असर, तमिलनाडु से 42 प्रवासी श्रमिक हुये रवाना

Ranchi : तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में अमोनिया गैस रिसाव...

‘नन्हा सा दिल’ अभियान शुरु, 5,064 बच्चों की हुई हृदय जांच

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड में मंगलवार...

जंगल और नदी किनारे चल रहा था अवैध कारोबार, पुलिस ने किया ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के खिलाफ...