spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

खरमास के बाद खत्‍म होगा कोरोना, जानिए टीकाकरण की क्‍या है गाइडलाइन

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्‍क : देश में खरमास के बाद कोरोना का खात्‍मा होगा। पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को टीकाकरण को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में कहा कि पूरे देश में 16 जनवरी से शुरू होगा टीकाकरण कार्यक्रम। सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसके बाद 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को वैक्सीन दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें : ब्‍लेड से भाई का गला रेतता रहा युवक, बचाने के बजाए वीडियो बनाते रहे लोग

बैठक में निर्णय लिया गया कि सबसे पहले वैक्सीन हेल्थ वर्कर्स और फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगाई जाएगी, जिनकी अनुमानित संख्या लगभग 3 करोड़ है। इसके बाद 50 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और इससे कम उम्र के उन लोगों को टीके लगेंगे जो पहले से ही किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। ऐसे लोगों की संख्या करीब 27 करोड़ है।

बैठक में कैबिनेट सेक्रेटरी, पीएम के प्रिंसिपल सेक्रटरी, हेल्थ सेक्रटरी और दूसरे बड़े अधिकारी शामिल हुए। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने देशभर में कोरोना टीकाकरण की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने Co-WIN वैक्सीन डिलिवरी मैनेजमेंट सिस्टम के बारे में भी जानकारी ली।

Co-WIN से कोरोना टीकाकरण की रियल टाइम निगरानी, वैक्सीन के स्टॉक्स से जुड़ीं सूचनाएं, उन्हें स्टोर करने के तापमान और जिन लोगों को वैक्सीन लगनी है, उन्हें ट्रैक करने जैसे काम होंगे। अब तक 79 लाख से ज्यादा लाभार्थियों ने Co-WIN पर रजिस्ट्रेशन कराया है। प्रधानमंत्री को देशभर में आयोजित किए गए तीन चरणों में ड्राई रन से भी अवगत कराया गया।

इसे भी पढ़ें : चतरा में विधवा के साथ हैवानियत, गैंगरेप के बाद महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला गिलास

पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में भारत ने ऐतिहासिक कदम बढ़ाया है। 16 जनवरी से देश में टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। पीएम ने कहा कि प्राथमिकता हमारे डॉक्टर, स्वास्थ्यकर्मी, फ्रंटलाइन वर्कर्स जिसमें सफाई कर्मचारी भी शामिल हैं, उन्हें दी जाएगी।

टीकाकरण को लेकर जारी गाइडलाइंस की मुख्य बातें

एक बूथ पर हर सत्र में 100 से 200 लोगों को टीका लगाया जाएगा. उन पर 30 मिनट तक नजर रखी जाएगी जिससे रिएक्शन को देखा जा सके। वहीं, टीकाकरण केंद्र पर एक बार में एक ही व्यक्ति को टीका लगाया जाएगा। कोविन ऐप में पहले से रजिस्टर्ड लोगों को ही टीका लगाया जाएगा। ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें : पांच बच्‍चों की मां फरार, पति ने कहा- उहे ले भागल…

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...