spot_img

मास्क पहन ईवनिंग वॉक पर निकलीं उर्वशी रौतेला, शेयर किया वीडियो, 5 लाख से ज्यादा व्यूज, यूजर बोले- जबरदस्त…

Date:

spot_img
spot_img

मुंबई : बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला अपनी फिल्मों से ज्यादा सोशल मीडिया एक्टिविटीज को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और आए दिन अपनी बोल्ड अदाओं से इंटरनेट पर कहर बरपाती रहती हैं। इस बीच उर्वशी रौतेला ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस पिंक कलर की जैकेट और ब्लैक पैंट में दिखाई दे रही हैं। कोरोना से बचने के लिए एक्ट्रेस ने मास्क भी लगा रखा है, जिसकी वजह से उनका चेहरा अच्छे से दिखाई नहीं दे रहा है।
वीडियो शेयर करते हुए उर्वशी रौतेला ने बताया है कि वह ईवनिंग वॉक के लिए निकली हैं। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यही नहीं लोग उनके इस वीडियो को लाइक भी कर रहे हैं और कमेंट्स के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। कोई इस वीडियो को जबरदस्त बता रहा है तो कोई एक्ट्रेस की अदाओं को लेकर उनकी तारीफ कर रहा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में एक्ट्रेस ‘वर्जिन भानुप्रिया’ में दिखाई दी थीं। इस फिल्म में उनके साथ गौतम गुलाटी भी नजर आए थे। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई थी। जिसमें एक्ट्रेस का अलग ही अंदाज देखने को मिला था। फिल्म में उर्वशी रौतेला के किरदार और उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी। अजय लोहान द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अर्चना पूरन सिंह डेलनाज ईरानी, राजीव गुप्ता, बृजेन्द्र काला, निकी अनेजा वालिया और रूमाना मोल्ला भी सहायक भूमिकाओं में हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वांगचुक बोले “मैं जीना चाहता हूं”, अब इस शर्त पर अनशन करेंगे खत्म…

Kohramlive : पर्यावरणविद और शिक्षाविद सोनम वांगचुक ने अपना...

JPSC ने मुख्य परीक्षा की स्थगित, आदेश जारी…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने संयुक्त...

झारखंड में 10 साल बाद होगी ये परीक्षा, लाखों में आये आवेदन

Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर...

रांची में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में 14वीं JPSC परीक्षा में कथित...

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जान लें आज का रेट

Kohramlive : वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और...