spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Loot@Gumla : जेवर दुकान से पांच लाख की लूट, घटना सीसीटीवी में कैद

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गुमला : Loot@Gumla : शहर की एक जेवर दुकान में लूट की घटना हुई है। इसमें पांच लाख के जेवर लूट लिये गये हैं। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है। यह घटना घटी है गुरुवार पांच नवंबर की सुबह में। शहर के सदर थाना क्षेत्र में नवदुर्गा ज्वेलर्स एंड बिजली घर दुकान में घटना हुई है।

सुबह में ही दुकानदार ने दुकान खोली थी

दुकानदार शंकर सोनी ने बताया कि रात में दुकान बंद करने के बाद सारे गहने वो अपने घर ले जाता था। फिर सुबह गहने से भरा बैग लेकर दुकान पर आता था। गुरुवार पांच नवंबर को भी ऐसा ही किया। दुकान में आने के बाद बैग रखकर वारदात के वक्त दुकानदार पास में ही पानी लाने गया था। बैग में करीब 5 लाख रुपए के गहने थे। इसी बीच एक युवक दुकान के अंदर घुसा और बैग उठाकर भाग निकला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवक की तलाश में जुट गई है।

इसे भी पढ़ें : Upper Bazar की दुकानें हो रहीं बंद, आस्था को लगी खरोंच (Video)

Loot@Gumla से शहर के दुकानदार दहशत में

दिनदहाड़े हुई Loot@Gumla घटना के बाद से आसपास के सारे दुकानदार दहशत में आ गए हैं। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो चुकी है, जिसकी पुलिस छानबीन कर रही है।

इसे भी पढ़ें : अगले जनम मोहे बिटिया ना कीजो…झाड़ी में फिर मिली बच्ची

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...

झारखंड में एक ही रोज 88 JAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक स्तर...

झारखंड में 2 IAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते...