New Delhi : UPSC (संघ लोक सेवा आयोग) ने संयुक्त रक्षा सेवा (CDS 1) परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। इस बार कुल 365 अभ्यर्थियों ने देश की तीनों सेनाओं थलसेना, नौसेना और वायुसेना में जगह बनाई है।लिखित परीक्षा और SSB इंटरव्यू के बाद चुने गये इन होनहारों ने साबित कर दिया है कि वर्दी सिर्फ कपड़ा नहीं, एक जिम्मेदारी और गौरव का प्रतीक है। UPSC के अनुसार, लिखित परीक्षा में IMA के लिए 2,560, INA के लिए 942, और AFA के लिए 636 उम्मीदवार क्वालीफाई हुये थे। अंतिम चयन उन्हीं का हुआ जिन्होंने SSB साक्षात्कार में सफलता पाई।
भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) टॉपर्स
1️⃣ चिराग गौड़ – देश के नये सैन्य सितारे
2️⃣ आर्य उमेश धरमत्ती
3️⃣ सत्य प्रकाश तिवारी
भारतीय नौसेना अकादमी (INA) टॉपर्स
1️⃣ आर्य उमेश धरमत्ती
2️⃣ रिहान सिंह ढाका
3️⃣ एस. ललित आदित्यन
वायु सेना अकादमी (AFA) टॉपर्स
1️⃣ रिहान सिंह ढाका
2️⃣ अक्षत
3️⃣ अतुल गोयत
सीटों का ब्योरा
- भारतीय सैन्य अकादमी (IMA): 100 सीटें (13 सीटें NCC ‘C’ प्रमाणपत्र धारकों के लिए आरक्षित)
- भारतीय नौसेना अकादमी (INA): 32 सीटें (6 सीटें NCC ‘C’ धारकों के लिए आरक्षित)
- वायु सेना अकादमी (AFA): 32 सीटें (3 सीटें Air Wing के NCC कैडेट्स के लिए आरक्षित)
परिणाम देखें ऐसे
अंतिम परिणाम UPSC की वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किये गये हैं। OTA (Officers’ Training Academy) के परिणाम आने के बाद उम्मीदवारों के अंक भी जारी किये जायेंगे।












