Kohramlive : UPSC की पढ़ाई करने वाले अभियर्थियों का हौंसला अफजाई करने के मकसद से मेघालय सरकार ने एक नई योजना ‘CM-INSPIRE’ योजना लॉन्च की है। इस योजना के तहत UPSC Prelims पास करने पर 50 हजार एवं Mains पास करने पर 1 लाख रुपये की सहायता राशि दी जायेगी। मेघालय के CM कॉनराड के संगमा ने आज मीडिया के सामने इस बात का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं की सिविल सेवाओं में घटती भागीदारी को बढ़ाना हमारा लक्ष्य है।
UPSC अभियर्थियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत लाभ
सरकार हर कदम पर युवाओं के साथ खड़ी है। आर्थिक बाधाओं के कारण कई प्रतिभाएं बीच में ही रुक जाती थीं। आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली युवाओं को यह योजना सहारा बनेगी। वहीं, युवाओं को अपने लक्ष्य पर पूरी तरह फोकस करने का मौका मिलेगा। इसका लाभ लेने के लिये आवेदन Meghalaya Administrative Training Institute के पोर्टल पर करना होगा। पात्र उम्मीदवारों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत लाभ मिलेगा।
इसे भी पढ़े :Delhi : दिल्ली में एंट्री मंहगी, कैसे जानें…
इसे भी पढ़े :पद संभालते ही हजारीबाग SP का सख्त एक्शन… जानें












