Ranchi : रांची में निजी स्कूलों की मनमानी को लेकर झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय का आरोप है कि लगभग सभी निजी स्कूलों ने एक साथ फीस बढ़ाई है। वहीं, एनुअल चार्ज, डेवलपमेंट फीस, कंप्यूटर फीस के नाम पर अतिरिक्त वसूली जारी है। नतीजा, आम परिवारों के लिये बच्चों की पढ़ाई मुश्किल बनती जा रही है। अभिभावकों की शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
बीते 21 अप्रैल को प्रस्तावित बैठक भी नहीं हो सकी। इससे अभिभावकों में निराशा और गुस्सा है। अजय राय ने कहा कि फीस निर्धारण समिति बनी, लेकिन एक भी बैठक नहीं हुई। कई स्कूल CBSE एवं ICSE के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। वहीं, वेबसाइट पर बुक लिस्ट नहीं है, अभिभावकों को सिंगल वेंडर से किताब खरीदने की मजबूरी है। अजय राय ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द फैसला नहीं हुआ तो अभिभावक बड़ा आंदोलन करेंगे।
इसे भी पढ़े : UP : असिस्टेंट प्रोफेसर B.Ed भर्ती के लिए आवेदन फिर से शुरू…
इसे भी पढ़े : Bihar : बच्चे पड़े भारी, छिन गई नगर परिषद अध्यक्ष की कुर्सी…
Ranchi में एसोसिएशन की बड़ी मांगें
- फीस निर्धारण समिति की तुरंत बैठक हो।
- स्कूल फीस की जांच और पारदर्शिता हो।
- अवैध वसूली पर सख्त कारवाई हो।
- सभी स्कूल वेबसाइट पर बुक लिस्ट डालें जायें।
- सिंगल वेंडर सिस्टम खत्म हो।
- शिकायतों के समाधान के लिये मजबूत तंत्र बने।
इसे भी पढ़ें : चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…
इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…
इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…
इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…








