चतरा जेल में मचा हड़कंप…

Date:

spot_img

Chatra: चतरा मंडल कारा में बंद कैदी मंटू गंझू उर्फ दिलेश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जेल प्रशासन का दावा है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जबकि परिजनों ने इसे सुनियोजित हत्या बताते हुये काराधीक्षक और जेल कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाये हैं। घटना के बाद से जेल में हड़कंप मचा हुआ है। जेल प्रशासन मंटू को आनन-फानन में चतरा सदर अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद जिला प्रशासन की निगरानी में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मंटू गंझू पलामू के मनातू थाना क्षेत्र का रहने वाला था और करीब दो वर्षों से आर्म्स एक्ट के मामले में चतरा मंडल कारा में बंद था। उसे कुंदा थाना क्षेत्र के हिंदिया कला गांव से हथियार के साथ ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।

भाई का आरोप— बीमारी नहीं, हत्या हुई

मृतक के भाई सेंटू सिंह ने सदर थाना में आवेदन देकर काराधीक्षक, कक्षपाल और अन्य जेल कर्मियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले ही जेल में मंटू से मुलाकात हुई थी और वह पूरी तरह सामान्य था। वहीं परिजनों ने सवाल उठाया कि यदि मंटू बीमार था, तो इसकी सूचना पहले परिवार को क्यों नहीं दी गई?फिलहाल जेल और जिला प्रशासन मामले पर खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हैं। अब सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रशासनिक जांच पर है, जिससे साफ हो सकेगा कि यह आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई साजिश।

Uploaded Image

इसे भी पढ़ें :

बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, खाते में पहुंचे ₹7 हजार…

Bihar : बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों के...

विश्व कप फाइनल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष तीरंदाज बने धीरज…

Kohramlive : निशाना सिर्फ 10 पर था, लेकिन दांव इतिहास...

HEC बाईपास रोड पर जमकर हंगामा, भारी फोर्स तैनात…

Ranchi : राजधानी रांची में HEC बाईपास रोड पर...

अंबानी के आंगन में सजा गणपति का दरबार, सितारों से जगमग हुई शाम…

Kohramlive : गणपति बप्पा की भक्ति और बॉलीवुड सितारों...

बच्चों को अच्छी सीख देनी है तो पहले खुद बदलें ये 5 आदतें…

Kohramlive : बच्चे की पहली पाठशाला घर होता है...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: