Kohramlive : 1 फरवरी से UPI से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव होने वाला है। अब नया UPI ID( UPI New Rule ) बनाते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना होगा। नये नियम का ध्यान नहीं रखने पर आपका यूपीआई आईडी कैंसिल किया जा सकता है।
UPI New Rule : यूपीआई के नियमों में हुआ बदलाव
National payments Corporation of India ( NPCI ) के द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है जिसमें कहा गया है कि New UPI ID में केवल अल्फाबेट या न्यूमेरिक का इस्तेमाल करना होगा। इसके अलावा आप किसी भी तरह के स्पेशल कैरक्टर का इस्तेमाल करते हैं तो आपका यूपीआई आईडी रद्द कर दिया जायेगा। NCPI के द्वारा यूपीआई आईडी बनाने के प्रक्रिया को standardised कर दिया गया है। उदाहरण के लिए, आईडी बनाते समय ए से जेड और 0-9 का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन इसमें किसी भी तरह का स्पेशल कैरक्टर जैसे #, @, *, $ आदि नहीं जोड़ सकते हैं। ऐसा करने वालों की UPI ID को ब्लॉक कर दिया जायेगा। वहीं UPI लिमिट में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
इसे भी पढ़ें :यूपी में धार्मिक स्थल पर भगदड़, एक साथ चली गई इतनी जान…
इसे भी पढ़ें :अजय राय बोले, कोचिंग संस्थानों पर सरकार का नियंत्रण हो…





