रांची : नामकुम के बरगावां पेप्सी गोदाम के पास पेंड़ से लटकता शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान UP के ट्रक ड्राइवर अंकित के रुप में हुई है। मृतक के साथी चालक रियासत ने बताया कि पारिवारिक परेशानियों के कारण 3-4 दिन से अंकित काफी परेशान चल रहा था।
मृतक के साथी ड्राइवर रियासत के अनुसार, रविवार को वे लोग महाराष्ट्र के औरंगाबाद से बीयर लेकर नामकुम के बरगावां स्थित गोदाम आए थे। उसने यह भी बताया कि अंकित 3-4 दिन से काफी परेशान दिख रहा था। पूछने पर उसने बताया था कि पारिवारिक कारणों वह बहुत तनाव है। उसने बताया कि कल रात दोनों ने एक साथ खाना खाने के बाद रियासत सोने चला गया। सुबह उठने पर अंकित को पेंड़ से लटकता पाया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।
इसे भी पढ़ें : पत्रकार की लूट ली अस्मत कानून के पहरेदार ने… वर्दीवाला फेसबुकिया शिकारी…
इसे भी पढ़ें : राजा ने की आत्महत्या, मोबाइल देख दंग रह गई पुलिस












