spot_img

1 से 7 जुलाई तक जन्में बच्चों को यूपी सरकार देगी खास गिफ्ट… जानें क्या

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : 1 से 7 जुलाई के बीच उत्तर प्रदेश में जन्म लेने वाले नवजात बच्चों को योगी सरकार एक खास तोहफा दे रही है। ऐसा तोहफा जो न सिर्फ जीवन से जुड़ा है, बल्कि प्रकृति और भविष्य से भी। इन बच्चों के परिवारों को मिलेगा “ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट” और उपहार में एक इमारती प्रजाति का पौधा, जैसे सागौन या शीशम। यह पौधा नवजात के साथ बड़े होकर उसकी तरह यश, समृद्धि और छाया देगा। साथ ही परिवार को पौधे की देखभाल के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा। यह योजना वन विभाग और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से चलाई जा रही है। सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों की जानकारी वन विभाग को दी जायेगी, जो परिवार को पौधा और सर्टिफिकेट सौंपेगा। वाराणसी, गाजीपुर और जौनपुर जिलों में लाखों पौधे लगाये जायेंगे और ग्राम पंचायत से लेकर शिक्षा, पशुपालन और नगर विकास विभाग तक सभी को पौधारोपण का लक्ष्य दिया गया है। वन विभाग का मानना है जब एक बच्चा जन्म लेता है और एक पेड़ उसके साथ रोपित होता है, तो वह सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि हरित भविष्य की नींव बनता है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कमर में खोंस बेखौफ घूम रहा था, धरा गया 89 आर्मी ग्राउंड के पास…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में अपराध...

रामपुर में खपाने जा रहा था अफीम, ऐसे धरा गया…

Ranchi : रांची के नामकुम थाना पुलिस ने नशे...

अगर टिकट कन्फर्म नहीं तो घबरायें नहीं, जान लें ये तरीका…

Kohramlive : अगर आपको अचानक ट्रेन से यात्रा करनी...

मानसून में बच्चों को इन चीजों को खिलाने से बचाना बेहतर, वर्ना…

Kohramlive : मानसून में बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता...

1 जुलाई से बदल जायेंगे ये 6 बड़े नियम, एक चूक बढ़ा सकती है परेशानी…

New Delhi : जुलाई की पहली तारीख करोड़ों लोगों...