spot_img
spot_img

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार व्यवसायी को मारी टक्कर, मौके पर मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

PALAMU : पलामू में NH-75 पर शनिवार को अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार एक व्यवसायी की मौत हो गई। मृतक की पहचान पंडवा थाना क्षेत्र के गोलहना निवासी रंजय प्रसाद गुप्ता (45) के रूप में की गई। वह घूमकर कपड़ा, सर्फ बेचा करता था।

Read More : सादा कागज पर अंगूठा लेकर दिखा दिया ठेंगा खेत बंधक रख कर्ज लिया… सुनें, एक गरीब का दर्द (Video)

घटनास्थल पर ही हो गई मौत

हर दिन की तरह सुबह छह बजे रंजय  TVS मोपेड पर सामान लेकर बेचने निकला था। इसी क्रम में शहर थाना क्षेत्र के चियांकी में हादसा हो गया। करीब पौने दस बजे चियांकी स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के पास NH-75 पर अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। इस घटना में घटनास्थल पर ही रंजय की मौत हो गई।

Read More :#CMD कॉलेज में लगी आग, जरूरी दस्तावेज समेत कई सामान जलकर खाक

स्थानीय लोगों ने पुलिस और घर वालों को दी सूचना

मृतक के मोबाइल फोन से स्थानीय लोगों ने उसके घर पर फोन कर घटना की सूचना दी। साथ ही पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। टीओपी टू प्रभारी रामजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। दो बेटा और एक बेटी है, जो पढ़ाई कर रहे हैं।

Read More :चोरों को लोकेशन बता करवाता था चोरी, चढ़ा पुलिस ने हत्‍थे  

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

डेढ़ महीने में उजड़ गया पूरा घर, दर्दनाक कहानी ने सबको रुलाया…

Giridih : जिंदगी कभी-कभी ऐसे जख्म दे जाती है,...

इस घर में छिपे थे लुटेरे, फिर क्या हुआ… जानें

Ranchi : सड़क पर चल रहे टेम्पो को अंधेरे...

पहली बार रांची में सजेगा डूरंड कप का महाकुंभ…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार देश के...

कैंची-उस्तरे की दुकान में चल रहा था नशे का खेल…

Ranchi : राजधानी रांची सटे तमाड़ में साधारण-सी दिखने...