University of Oxford : AI बना जिंदगी का रखवाला, 5 साल पहले ही बता देगा ये खतरा…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : तेजी से भागती जिंदगी, बदलती आदतें और बढ़ती बीमारियां, दिल अब पहले जैसा मजबूत नहीं रहा। लेकिन इसी अंधेरे में उम्मीद की एक नई किरण जगमगाई है। University of Oxford के वैज्ञानिकों ने ऐसा AI टूल तैयार किया है, जो दिल की बीमारी आने से 5 साल पहले ही खतरे का इशारा दे सकता है। यह AI टूल हार्ट फेलियर के खतरे का पहले से अनुमान लगा सकता है। दुनिया भर के करीब 6 करोड़ मरीजों के लिये बड़ी राहत की खबर है।

डॉक्टरों को समय रहते इलाज शुरू करने का मौका मिलेगा। यह टूल CT Scan के डेटा को गहराई से पढ़ता है। दिल के आसपास जमा वसा (Fat) में सूक्ष्म बदलाव पहचानता है। सूजन (Inflammation) जैसे संकेत, जो इंसानी आंखों से नहीं दिखते AI उन्हें पकड़ लेता है।

इसे भी पढ़े :Cumin Benefits : दादी-नानी का नुस्खा, गर्मियों में सेहत का सच्चा सहारा…

इसे भी पढ़े :Almond : उबले बादाम के गजब फायदे… जानें

University of Oxford : “रिस्क स्कोर” से साफ तस्वीर

हर मरीज को एक खास रिस्क स्कोर दिया जाता है, इससे डॉक्टर तय कर पाते हैं कि किसे ज्यादा निगरानी की जरूरत है और किसे तुरंत इलाज चाहिये। इंग्लैंड के 72,000 मरीजों पर परीक्षण किया गया। 10 साल के अध्ययन में 86% तक सटीक परिणाम आये। हाई रिस्क मरीजों में बीमारी का खतरा 20 गुना ज्यादा पाया गया। अध्ययन के प्रमुख प्रोफेसर चेरलाम्बोस एंटोनियाड्स ने बताया कियह टूल खुद-ब-खुद काम करता है, भविष्य में हर छाती के CT स्कैन में इसका इस्तेमाल संभव है।

इसे भी पढ़े :Iran बोला, “उंगली अब भी ट्रिगर पर है”, होर्मुज से गुजरेंगे सिर्फ इतने जहाज…

इसे भी पढ़े :Cumin Benefits : दादी-नानी का नुस्खा, गर्मियों में सेहत का सच्चा सहारा…

इसे भी पढ़े :Almond : उबले बादाम के गजब फायदे… जानें

British Heart Foundation की डॉ. सोन्या बाबू-नारायण के अनुसार, हार्ट फेलियर अक्सर देर से पकड़ में आता है। यह तकनीक समय रहते इलाज शुरू करने में गेमचेंजर साबित हो सकती है। इस नई तकनीक के साथ आपकी जिम्मेदारी भी जरूरी है, जैसे, रोजाना फल और सब्जियां खायें। शारीरिक रूप से सक्रिय रहें। वजन और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रखें। धूम्रपान और शराब से दूरी बनायें।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक और झटका, ब्रेड भी हुई महंगी… जानें कितनी

Kohramlive : महंगाई की मार अब सीधे किचन तक...

एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नया रेट

Kohramlive : देश में महंगाई से जूझ रही जनता...

CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा फैसला, प्रिंसिपल पर मुकदमे की मंजूरी…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में चर्चित आरजी कर मेडिकल...

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...