spot_img
spot_img

चौपारण में सड़क सुरक्षा के लिए थानेदार की अनोखी पहल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण प्रखंड में सड़कों पर बढ़ते लावारिस जानवरों से होने वाले हादसों को रोकने के लिए थानेदार सरोज सिंह चौधरी ने अनोखी पहल की है। रविवार देर रात 12 बजे उनके नेतृत्व में दनुआ घाटी क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर सड़कों पर घूम रहे लावारिस गाय-भैंस के गले में रेडियम पट्टियां लगाई गईं। रेडियम पट्टा अंधेरे में दूर से चमकता है, जिससे वाहन चालक समय रहते सतर्क हो जाते हैं और दुर्घटनाओं से बचाव हो सकता है। थाना प्रभारी ने बताया कि यह कदम न केवल वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए, बल्कि इन जानवरों की जान बचाने के लिए भी उठाया गया है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि अपने पशुओं को खुला न छोड़ें और लावारिस जानवरों की पहचान कर उनकी सुरक्षा में सहयोग करें। प्रखंडवासियों ने इस प्रयास की सराहना करते हुये कहा कि अगर सभी मिलकर प्रशासन का साथ दें तो चौपारण में सड़क सुरक्षा और मजबूत होगी।

इसे भी पढ़ें : पुलिस बैरिकेड फांदे अखिलेश, राहुल-प्रियंका समेत कई हिरासत में… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सूर्या हांसदा पुलिस ए’नकाउंटर में ढेर

इसे भी पढ़ें : विमान में आई खराबी, घंटों हवा में अटकी रही कई सांसदों की सांसें

इसे भी पढ़ें : राज्यभर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे नेमरा… देखें

इसे भी पढ़ें : बिहार में 6 नेताओं की सुरक्षा बढ़ी, सम्राट को Z+ तो तेजस्वी को…

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

मोबाईल कभी बंद नहीं करते? ये जानते ही जरूर दबायेंगे Restart बटन…

Kohramlive : आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी दिनचर्या...

झारखंड में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई जिलों में आंधी-वज्रपात की चेतावनी…

Ranchi : झारखंड में मानसून अब धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने...

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...