Khunti : सिकल सेल एनीमिया से ग्रसित मरीजों को पहली बार बतौर पेंशन हर माह 1 हजार रुपये मिलेंगे। यह राशि उन्हें ताउम्र दी जायेगी। खूंटी में पहली बार DC लोकेश मिश्रा की पहल पर यह पेंशन योजना शुरू की गई है। यह पेंशन स्वामी विवेकानन्द निःशक्त स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना के तहत दी जायेगी। शुरूआती दौर में जिला प्रशासन ने ऐसे 9 मरीजों को चिहिंत किया है। इनमें खूंटी के 3, कर्रा के 3, मुरहू के 2 एवं तोरपा के 1 सिकल सेल एनीमिया से ग्रसित व्यक्तियों का भला होगा। भविष्य में यदि सिकल सेल एनिमिया से पीड़ित अन्य लोगों की पहचान हुई तो उन्हें भी इस योजना का लाभ दिया जायेगा।

विभागीय सूत्रों के अनुसार, खूंटी में अबतक कुल 99 हजार 165 लोगों का सिकल सेल स्क्रीनिंग किया गया। इसमें कुल 114 सिकल सेल के Carrier पाये गये, वहीं कुल 46 व्यक्ति सिकल सेल एनिमिया-थेलेसिमिया रोग से ग्रसित पाये गये। इनमें से 9 लोग जो 40 प्रतिशत व इससे अधिक सिकल सेल एनिमिया-थेलेसिमिया रोग से ग्रसित मिले। इन्हें दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर स्वामी विवेकानन्द निःशक्त स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना के तहत पेंशन देने का ऐलान कर खूंटी जिला प्रशासन उम्मीद का एक नया दीया जला गया। स्वास्थ्य सुविधा मिलने की वजह से लोगों में जीने की चाहत की ललक बढ़ी है। वहीं, विभिन्न बीमारियों से ग्रसित जनजातीय आबादी के भले के लिये यह अनोखी पहल शुरू की गई है।

सिकल सेल एनीमिया के बारे में लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया गया। यह एक वंशानुगत रक्त संबंधी रोग है, ये विकारों का एक समूह है जो हीमोग्लोबिन के उत्पादन को प्रभावित करता है। गंभीर एनीमिया, पीलिया, विकास में देरी और संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। सिकल सेल अनीमिया एक गंभीर रोग है, जिसके उपायों और उपचार की जानकारी सुदूर क्षेत्रों तक पहुंचाना बेहद जरूरी और हर किसी की जिम्मेदारी भी है। लोगों को जागरूक करने के मकसद से खूंटी के तमाम प्रखंडों में सिकल सेल एनिमिया-थेलेसिमिया स्क्रीनिंग जांच शिविर लगाई गई। गांव-देहात और सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार लोगों का सिकल सेल स्क्रीनिंग किया जा रहा है। खूंटी के सदर अस्पताल में ऐसे मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने के लिहाज से सिकल सेल एनिमिया-थेलेसिमिया डे केयर सेंटर चलाया जा रहा है। इसमें सिकल सेल एनिमिया-थेलेसिमिया से ग्रसित 15 व्यक्तियों को प्रतिमाह निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श, उपचार, दवाएं एवं रक्त उपलब्ध कराई जा रही है।

इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…
इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…
इसे भी पढ़ें :CM चंपई बोले बराकर नदी पर बनेगा पुल, दूरी हो जायेगी आधी…
इसे भी पढ़ें :गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, जेल गेट से लेकर मंडप तक पहरे…. धरा गये पांच शूटर
इसे भी पढ़ें :बेशक, चाहे गुंडे बड़े हो या छोटे, टोह लेने में जुटी पुलिस…
इसे भी पढ़ें :9 इंस्पेक्टर बदले गये, इन थानों में हुई पोस्टिंग…
इसे भी पढ़ें :ईद के मौके पर महामहिम का देशवासियों को संदेश… जानें
इसे भी पढ़ें :CM केजरीवाल के निजी सचिव टर्मिनेट… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन जिलों में आज बारिश…
इसे भी पढ़ें :साथ जीने-मरने की कसमे खाई, फिर…
इसे भी पढ़ें : रांची शहर का जायजा लेने निकले DIG बिरथरे, बोले- अफवाहों पर ना दें ध्यान
इसे भी पढ़ें : टूटे सारे रिकॉर्ड, गूगल ट्रेंड्स में सिर्फ राम ही राम…
इसे भी पढ़ें : खौ*फनाक मंजर देख-सुन हिल गये लोग, दारोगा का था बेटा
इसे भी पढ़ें : राम मंदिर निर्माण से जुड़े श्रमिकों पर पीएम मोदी ने बरसाया फूल… देखें वीडियो










