RANCHI : झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक इंप्लाइज यूनियन की विशेष बैठक रविवार को यूनियन अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार धीरज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बैंक एवं कर्मियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
यूनियन के महासचिव रोहित रंजन ने बैंक में मैन पावर की कमी को दूर करने और वर्षों से लंबित नियमित कर्मियों की प्रोन्नति को शीघ्र संपन्न करने की चर्चा की। निदेशक मंडल की बैठक में कार्मिकों के ग्रेड-पे संशोधन को शीघ्र लागू करने, बैंक के कार्मिक की सेवा संहिता नियमावली को शीघ्र लागू करने एवं कार्मिकों के लिए स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा की सुविधा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
गुमला-सिमडेगा में कार्यरत 15 कर्मचारियों का बकाया वेतन भुगतान, डाटा ऑपरेटर की सेवा के नियमितिकरण के साथ समान कार्य, समान वेतन एवं निदेशक मंडल की बैठक नहीं होने से बैंक के आर्थिक तथा अन्य समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
Read More : CCL कर्मी की फंदे से लटकी मिली लाश, परिजनों ने कहा…
Read More : खूब खून पसीना बहाया, फिर भी मन दुखी (Video)












