BOKARO : बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र स्थित न्यू माइंस क्वार्टर नवंबर एमपी 25 के राउना भोक्ता (52) ने रविवार की रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वे सीसीएल स्वांग कोलियरी में कार्यरत थे। राउना का शव परिजनों को सोमवार की सुबह आंगन में बने शेड से लटकता मिला। राउना ने बकरी बांधने की रस्सी से फंदा बनाया था। परिजनों का कहना है कि वे पाइल्स की बीमारी से वे परेशान थे। ठीक नहीं होने के कारण डिप्रेशन में चले गए थे। कोई पारिवारिक विवाद नहीं हुआ है।
Read More : अमन साव गैंग के 7 अपराधी धराये
रात में खाना खाने के बाद 9:30 बजे सोए थे
घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पॉस्टमॉर्टम के लिए भिजवा मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पत्नी ने बताया कि रात में खाना खाने के बाद हम लोग 9:30 बजे सो गए थे। सुबह लगभग 3:30 बजे पति को बेड पर नहीं देखा। फिर बेटे को नींद से जगा कर देखने को कहा। बेटा बाहर निकला तो घर की बाउंड्री के अंदर ही बने शेड में पिता के शव को लटकता पाया।
Read More : Gas cylinder लोडेड 407 वाहन और बाइक में टक्कर, तीन जख्मी












