Nalanda : सैनिक स्कूल के 35 बच्चों की सोमवार को हालत बिगड़ गई। आन-फानन में बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह सैनिक स्कूल बिहार के नालंदा में है। स्कूल प्रबंधन की ओर से बताया गया कि 83 बच्चे मध्य प्रदेश टूर पर गये थे। वापस लौटने के बाद उन्हें उल्टी और दस्त होने लगा। हालत बिगड़ने पर सोमवार को 35 बच्चों को इलाज के लिए वर्धमान आयुर्विज्ञान संस्थान पावापुरी में भर्ती कराया।
यह स्कूल नालंदा के सिलाव थाना इलाके के नानंद गांव में है। स्कूल के एक शिक्षक की मानें तो सभी बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। इसके बाद स्कूल प्रशासन की ओर से तत्काल उन्हें अस्पताल भेजा गया। बच्चों के बीमार होने की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि गर्मी की वजह से बच्चों की सेहत बिगड़ी है। सभी मध्यप्रदेश से एजुकेशन टूर से लौटे थे। थकान और भीषण गर्मी की वजह से तबीयत खराब हुई है। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।
इसे भी पढ़ें : जमकर नाची IAS Tina Dabi, देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : BREAKING : कांके में दिनदहाड़े मारी गोली
इसे भी पढ़ें : BOI में 696 पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई
इसे भी पढ़ें : टांगकर युवक को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल हुआ तो…
इसे भी पढ़ें : IAS Tina Dabi और Pradip Gawande की शादी की तस्वीरें वायरल, देखें…
इसे भी पढ़ें : नाच रहे सनी के साथ हो गया बड़का कांड, देखें…
इसे भी पढ़ें :BOI में निकली बंपर वैकेंसी, 10 मई तक करें अप्लाई
इसे भी पढ़ें : ब्रिटेन के PM Boris Johnson मोदी से बोले- Narendra, My Khaas Dost!
इसे भी पढ़ें : कस्टमर बनकर पहुंचे बदमाशों ने ज्वेलर को गोलियों से भुना…












