Chhapra : वर्दीधारियों ने गाड़ी को ओवरटेक कर रुकवाया और कर डाला कांड। एक स्वर्ण व्यवसाई से अपराधियों ने 20 लाख रुपये लूट लिये। इस दुस्साहसिक वार दात को अपराधियों ने रविवार की देर रात को अंजाम दिया। रुपये लूटने के बाद सभी मौका-ए-वारदात से भाग निकलने में कामयाब रहे। पीड़ित व्यवसाई का नाम निपन है। वह मूल रूप से कोलकाता का रहनेवाला है। गुजरे कई वर्षों से छपरा में रहकर बिजनेस कर रहा है।
निपन ने पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि… छपरा के देहात इलाके से बकाया पैसों की वसूली कर वापस शहर लौट रहा था। वह अपनी कार से सफर कर रहा था। गड़खा के पास पहुंचा तो देखा कि उसाक पीछा कर रही एक कार ने उसे ओवरटेक कर रोका। वह गाड़ी तकरीबन 2 किलोमीटर से उसका पीछा कर रही थी। गाड़ी के अंदर से पुलिस की वर्दी में दो लोग बाहर निकले और निपन की कार में आकर जबरदस्ती बैठ गये। उन्होंने खुद को स्पेशल ब्रांच का ऑफिसर बताया। इल्जाम है कि उन्होंने निपन से रुपयों से भरा बैग मांगा। विरोध किया तो गाली-गलौच की और हथियार तान दिया। निपन डर गया और वर्दीधारी अपराधी वहां से भाग निकले। उन्होंने निपन की गाड़ी की चाबी और मोबाइल भी छीन ली थी।
के बाद अपनी कार से छपरा शहर को लौट रहे थे। इसी दौरान गड़खा के पास पुलिस लिखा वाहन से पुलिस के वर्दी में अपराधियों ने उनका 2 किलोमीटर तक पीछा कर गाड़ी को रोका। गाड़ी रोकते ही उसमें से दो वर्दीधारी बदमाश मेरी गाड़ी में बैठ गए। इसके बाद दोनों ने खुद को स्पेशल ब्रांच का अधिकारी बताया और गाली-गलौज की। रुपए से भरा बैग मांग रहे थे। जब हमने विरोध किया तो हथियार तान दिया और रुपए से भरा बैग लेकर भाग गए। साथ ही गाड़ी की चाभी और मोबाइल भी छीन ली।
वारदात के लगभग एक घंटे बाद पीड़ित स्वर्ण व्यवसाई निपन ने किसी तरह आसपास के लोगों से संपर्क साधा और घटना की पूरी जानकारी दी। सूचना पुलिस तक भी पहुंची। घटनास्थन पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से जानाकरी हासिल की। वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाल रही है।
इसे भी पढ़ें : UPTET 2021 की परीक्षा कल, बिना इसके नहीं मिलेगी एंट्री
इसे भी पढ़ें : ANIL KAPOOR के एक वीडियो ने फैंस की बढ़ाई चिंता, लिखा…








