”वर्दी का मतलब शक्ति नहीं,” वीडियो वायरल…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने लोगों को झकझोर कर रख दिया है। वीडियो में एक पुलिसवाले को सड़क किनारे खड़ी एक बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मारते हुये देखा गया, जो जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला दृश्य बन गया। यह वीडियो X पर शेयर किया गया और कुछ ही समय में वायरल हो गया। वीडियो में दिखता है कि महिला कबाड़ी का काम करती है और किसी बात को लेकर पुलिसकर्मी से कहासुनी हो गई, तभी अचानक पुलिसवाले ने अपना आपा खोया और महिला को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ लगते ही महिला रोने लगी और आस-पास मौजूद लोग यह सब देख कर दंग रह गये। किसी राहगीर ने इस पूरी घटना को मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो वायरल होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। हजारों लोगों ने इस पर प्रतिक्रिया दी और कहा, “वर्दी का मतलब शक्ति नहीं, जिम्मेदारी है”। कई यूजर्स ने पुलिस विभाग और सरकार को टैग कर कार्रवाई की मांग की। हालांकि Kohramlive.com वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आसमान में दिखेगा ‘ब्लू माइक्रोमून’ का अद्भुत नजारा, जानें कब…

kohramlive : रात के आसमान को निहारने वालों के...

1 जून से बढ़ जायेगा बस किराया…

Bihar : बिहार सरकार ने यात्री बसों के किराये...

अवैध कोयला लदा 407 जब्त…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी में अवैध...

गहरे नाले और गड्ढों में छुपाकर चल रही थीं भट्टियां ध्वस्त…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध शराब के कारोबार...