spot_img

भरभराकर ढह गई निर्माणाधीन बिल्डिंग, 9 मजदूर दबे, 3 की मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

बीकानेर  : निर्माणाधीन बिल्डिंग रविवार को अचानक से गिर गई। इस दुर्घटना में काम कर रहे 9 मजदूर दब गए। इनमें से तीन की मौत हो गई और 5 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को PBM अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। एक की तलाश की जा रही है। यह बिल्डिंग दो दिन पहले ही बननी शुरू हुई थी। घटना बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र की है।

गंगाशहर में पेट्रोल पंप के पास बनी इस बिल्डिंग की पहली मंजिल पहले से बनी हुई थी। शनिवार रात से दूसरी मंजिल बनाने का काम चल रहा था। घटना के वक्त यहां 9 मजदूर काम कर रहे थे। ये सभी मलबे में दब गए। बिल्डिंग ढहने के बाद आसपास के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और दबे मजदूरों को बाहर निकालने में जुट गए। सूचना मिलने के बाद गंगाशहर पुलिस भी मौके पर पहुंची JCB की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। मलबे में दबे एक मजदूर की तलाश की जा रही है।

हादसे में घायल हुए लोगों में 28 साल के चुन्नीलाल, 30 साल के इरशाद, 22 साल के फिरोज, 30 साल के अर्जुन और मो. रफीक शामिल हैं। ये सभी बिहार के रहने वाले हैं। मृतकों में भीनासर के देवकरण व लाधुराम है। एक अन्य का पता लगाया जा रहा है।

Read More :दो मासूम बच्चों के साथ महिला ने कुएं में लगाई छलांग, पुलिस ने कही ये बात…

Read More :बेटी ले सके #Onlineclass, बारिश में छाता लेकर खड़े रहे पिता

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...