spot_img
spot_img

अनियंत्रित होकर ट्रक सड़क पर पलटा, उड़े परखच्चे, ड्राइवर समेत तीन की मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पाकुड़ : रविवार देर रात साल का पत्ता लोड कर तेज रफ्तार में जा रही ट्रक अनियंत्रित होकर पलटी। ट्रक के पलटने से ड्राइवर-कंडक्टर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार ट्रक के सड़क किनारे पहाड़ से टकराने की वजह से हुआ। घटना से सूचित पुलिस मौके पर पहुंची और गैस कटर के सहारे ट्रक के केबिन को काट कर तीनों शव को बाहर निकाला।

मरने वालो में मोफिजुद्दीन शेख, उसका दोस्त राज शेख और खलासी सादिल शेख शामिल है। तीनों पश्चिम बंगाल स्थित मालदा जिले के दरगाहपाड़ा के रहने वाले थे। तीनों गोड्डा के सिंदरी से साल का पत्ता लोड कर मालदा जा रहे थे।

ट्रक सिमलोंग कुंजबोना के रास्ते मालदा जा रही थी। जैसे ही ट्रक लबदा घाटी पहुंची तभी ड्राइवर का गाड़ी से संतुलन हट गया। जिसके कारण तेज रफ्तार ट्रक सीधे सड़क किनारे पहाड़ से टकरा गई। जबरदस्त टक्कर के कारण ट्रक के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने तीनों शव को ट्रक से निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इसे भी पढ़ें : पुलिस ने दो अफीम तस्करों को दबोचा, दो किलो अफीम बरामद

इसे भी पढ़ें : 3 दिन से लापता युवक की गड्ढे में मिली लाश, गले में बंधा था बेल्ट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM का बड़ा फैसला, भरत तिवारी ए’नकाउंटर की होगी न्यायिक जांच…

Bihar : भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी...

घर से निकलने से पहले क्यों खिलाई जाती दही-शक्कर, रोचक वजह… जानें

Kohramlive : भारत में जब कोई व्यक्ति परीक्षा देने,...

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...