गिरिडीह : रविवार रात एक अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसमें ऑटो सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, महिला समेत 4 अन्य लोग घायल हो गए। घटना गावां थाना क्षेत्र के हड़हड़ा के पास घटी। मृतक की पहचान 55 साल के कमल मुसहर के रूप में की गई है।
घायलों में नन्हकू भुइयां, बासो मुसहर, सागर भुइयां और भगवती देवी शामिल है। ऑटो सवार सभी लोग पिहरा खेरडा में आयोजित शबरी जयंती से वापस लौट रहे थे। तभी एक ट्रक ने ऑटो में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। मौके से ट्रक लेकर भाग रहे ट्रक ड्राइवर और खलासी को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस को सौंप दिया। वहीं सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
इसे भी पढ़ें : उत्तराखंड में सीएम की कमान संभाल सकता है कोई नया चेहरा
इसे भी पढें : रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की लाश, फोटो वायरल हुई तो पहुंचा पति








