spot_img
spot_img

रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की लाश, फोटो वायरल हुई तो पहुंचा पति

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पलामू : रविवार से गायब महिला की रेलवे ट्रैक से लाश मिली है। ट्रेन के नीचे आने से महिला का सिर धड़ से अलग हो गया था। ये घटना मेदिनीनगर के बीसफुट्टा पुल स्थित रेलवे ट्रैक में घटी। शव की फोटो सोशल मीडिया में वायरल होने पर ग्रामीणों द्वारा मृतका के पति को घटना की जानकारी हुई। मृतका सतबरवा थाना क्षेत्र के पोलपोल निवासी अजय राम की पत्नी कमला देवी है।

मृतका के पति के अनुसार, उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार थी। बहुत इलाज कराने के बाद भी ठीक नहीं हुई। कमला पहले भी बिना बताए घर से निकल चुकी थी। बीमार होने के कारण डेढ़ साल के एक बेटे का पालन-पोषण ननिहाल में हो रहा है।

कमला रविवार को किसी को बिना बताए घर से निकल गई थी। बहुत ढूंढने पर भी वो नहीं मिली और फिर आज सुबह रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश मिलने की सूचना मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

इसे भी पढ़ें : मर्डर या सुसाइड : फैक्ट्री में लटकी मिली गार्ड की लाश, जांच में जुटी पुलिस

इसे भी पढ़ें : डॉक्टर के घर में चल रहा था @Sex Racket, संचालक और 4 महिला चढ़े पुलिस के हत्थे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...