spot_img

उत्‍तराखंड में सीएम की कमान संभाल सकता है कोई नया चेहरा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • वर्तमान मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र रावत को बदलने की चल रही तैयारी

कोहराम लाइव डेस्क : उत्‍तराखंड में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव के पहले मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बदलने की तैयारी भाजपा में जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। भाजपा आलाकमान ने उन्‍हें तलब किया है। ऐसा माना जा रहा है कि जल्‍द ही कोई नया चेहरा सीएम की कमान संभाल सकता है। नए सीएम की रेस में कई बीजेपी दिग्गज नेताओं के नाम चल रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : मर्डर या सुसाइड : फैक्ट्री में लटकी मिली गार्ड की लाश, जांच में जुटी पुलिस

नए सीएम की रेस में कई नाम 

देहरादून पहुंचे बीजेपी के पर्यवेक्षक छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह और प्रभारी महासचिव दुष्यंत गौतम अपनी रिपोर्ट बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को सौंपेंगे। ऐसा समझा जा रहा है कि मंगलवार को भाजपा पार्लियामेंट्री कमेटी की बैठक में उत्तराखंड के नए सीएम का फैसला हो सकता है। धन सिंह रावत अथवा सतपाल महाराज के नाम पर नए विधायकों की राय ली जा चुकी है। नैनीताल लोकसभा सांसद अजय भट्ट और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी की भी चर्चा चल रही है।

इसे भी पढ़ें : डॉक्टर के घर में चल रहा था @Sex Racket, संचालक और 4 महिला चढ़े पुलिस के हत्थे

मंत्री और विधायक कर रहे रावत की खिलाफत

सियासी गलियारों से यह सूचना कई दिनों से छनकर बाहर आ रही थी कि त्रिवेंद्र सिंह रावत के खिलाफ कई मंत्रियों और विधायकों ने मोर्चा खोल दिया है। इसके बाद भाजपा आलाकमान ने दो केंद्रीय नेताओं को पर्यवेक्षक बनाकर देहरादून भेजा था। देहरादून पहुंचे रमन सिंह और दुष्यंत गौतम ने कोर कमेटी के सदस्यों और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह के साथ लंबी बातचीत की। वे दिल्ली लौट आए हैं और पार्टी हाई कमान को अपनी रिपोर्ट सौंपेगे। इसके बाद नए सीएम पर फैसला होगा।

इसे भी पढ़ें :तुपुदाना रिंग रोड में मिला युवक का शव, तीन दिन से था गायब

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

डबल म’र्डर से तहलका…

Deoghar : देवघर के सोनाराठाड़ी प्रखंड की नावाडीह पंचायत में...

रांची में अगले दो दिन पानी की सप्लाई रहेगी बंद… जानें क्यों

Ranchi : राजधानी रांची के करीब 80 फीसदी हिस्से...

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...

भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट...