spot_img
spot_img

जायदाद को लेकर चाचा ने घोंटा 3 साल के मासूम भतीजे का गला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

पलामू : पलामू के रजवाडीह गांव से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। जहां एक चाचा ने ही अपने मासूम भतीजे की जान ले ली। दिनभर अपने साथ घुमाने के बाद शाम को अपने ही बनियान से उसका गला घोंट हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या करने के बाद शव को पत्तों से छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मृत बच्चे की पहचान संतोष चंद्रवंशी के छोटे बेटे संकेत कुमार के रूप में हुई है।

चार दिन पहले ही घर का बंटवारा हुआ था। उस वक्त दीपक ने किसी तरह की कोई आपत्ति नहीं जताई थी। लेकिन उसके मन में संपत्ति कम मिलने का आक्रोश था। मंगलवार की दोपहर को दीपक भतीजा संकेत को अपने साथ ले गया। उसे खिलाया-पिलाया। फिर उसकी हत्या कर दी। काफी देर तक संकेत के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसे ढूंढ़ना शुरू किया। इस बीच परिजनों को पता चला कि बच्चे को दीपक के साथ देखा गया था। जब दीपक से बच्चे के बारे में पूछा गया तो उसने सही जानकारी नहीं दी।

ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस हवाले कर दिया। काफी देर तक पूछताछ करने पर दीपक ने अपना जुर्म कबूला। बच्चे का शव घर से चंद कदम की दूरी पर स्थित रजवाडीह प्राथमिक विद्यालय के पीछे झाड़ी में मिला। बच्चे की हत्या से पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है।

इसे भी पढ़ें : चूहे पी गए 85 हज़ार लीटर शराब, चखने में खाया गांजा और अफीम

इसे भी पढ़ें : तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार, पति से बोली- मेरे बिना…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड आंदोलन के महानायक ‘गुरुजी’ को देश का नमन…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी से उठी एक ऐसी...

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

नाबालिग के अपहरण के आरोप में गया जेल…

Chouparan(Sunil Sahu) : चौपारण थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती...