spot_img
spot_img

अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, चार कस्टडी में… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh,Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण में गर्भ में लिंग परीक्षण करने वाले गिरोह का खुलासा होने के बाद एक्शन मोड में आये प्रशासन ने 1 मार्च को चतरा मोड़ स्थित श्रीमंगलम अल्ट्रासाउंड सेंटर और ताजपुर स्थित डॉ. कश्यप मेडिकल एजेंसी पर छापेमारी कर चार लोगों को हिरासत में ले लिया। इस दौरान मोबाइल और कई दस्तावेज भी जब्त किये गये। 
हजारीबाग की DC नैंसी सहाय के आदेश पर CO संजय कुमार यादव एवं CHC प्रभारी डॉ. सतीश कुमार और थानेदार अनुपम प्रकाश की टीम ने यह छापेमारी की। छानबीन के बाद प्रशासन ने श्रीमंगलम अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया। CHC प्रभारी डॉ. सतीश कुमार ने स्पष्ट किया कि पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट 1994 के तहत लिंग परीक्षण दंडनीय अपराध है। जो भी इसमें संलिप्त पाये जायेंगे, उन पर कठोर कार्रवाई की जायेगी। प्रशासन की यह सख्त कार्रवाई एक चेतावनी है कि बेटियों के हक से खेलने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। हिरासत में लिये गये लोगों के नाम प्रकाश कुमार, गणेश कुमार साव, प्रमोद कुमार एवं घनश्याम साव उर्फ डॉ कश्यप बताये गये।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CCTV में कैद हो गया यह भयानक मंजर…

Kohramlive : महाराष्ट्र के परभणी जिले के यशवाड़ी गांव...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

TMC को बड़ा झटका! 440 करोड़ रुपये वाले 3 बैंक खाते फ्रीज…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC (तृणमूल कांग्रेस)...