झारखंड विधानसभा की 25वीं वर्षगांठ पर आन-बान-शान का महोत्सव…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची विधानसभा परिसर ने जैसे अपने आंगन में इतिहास को सहेज लिया हो। आज झारखंड विधानसभा अपनी 25वीं वर्षगांठ अपनी रजत जयंती, मनाने के लिये सजधज कर खड़ी थी। इस भव्य समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुये। चारों ओर चमचमाती रोशनी, ध्वजों का लहराता आलोक और हजारों उम्मीदों का सागर, जैसे झारखंड खुद अपनी यात्रा का गीत गा रहा हो। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि काश आज इस समारोह में बाबा दिशोम गुरु शिबू सोरेन उपस्थित होते। उनकी स्मृति का जिक्र होते ही सभा में एक सन्नाटा पसर गया, वह सन्नाटा श्रद्धा का था, सम्मान का था। उन्होंने कहा, बाबा शिबू सोरेन ने अपने जीवन का हर क्षण इस राज्य के हक, सम्मान और स्वाभिमान के लिये जला दिया, वे झारखंड की आत्मा थे, संघर्ष थे, स्वाभिमान थे। जनता, नेता, आंदोलन, जंगल, पहाड़—सब उनके पदचिह्नों के साक्षी रहे हैं। CM ने कहा कि झारखंड के 25 साल कई संघर्षों और सीखों से गुजरे, लेकिन आज राज्य नये संकल्पों के साथ खड़ा है।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि आर्थिक सशक्तिकरण, शैक्षणिक उन्नति एवं सामाजिक न्याय, यही उनकी सरकार का मूल मंत्र है। सेवा का अधिकार, एक ऐसा हथियार जिसे उन्होंने जनता के हाथों में सौंपा है ताकि कोई भी व्यवस्था से पराजित न हो,
बल्कि हर न्याय और हर सुविधा सीधे जनता के दरवाजे तक पहुंचे। कार्यक्रम में झारखंड विधायकों, साहित्यकारों, खिलाड़ियों, पूर्व विधायकों, छात्रों सहित विधानसभा के उत्कृष्ट कर्मियों को सम्मानित किया गया।सबसे भावुक पल तब आया जब नक्सल अभियान और सीमा सुरक्षा में शहीद हुये झारखंड के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि और सम्मान प्रदान किया गया। उनके परिवारों के चेहरे पर गर्व और पीड़ा का मिला-जुला साया था और पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इस अवसर पर  “उड़ान” पत्रिका के 99वें और 100वें अंक का लोकार्पण किया गया, ”सदन संवाद” पुस्तक और विधायकों के जीवन परिचय ग्रंथ का विमोचन हुआ। उत्कृष्ट विधायक के रूप में राज सिन्हा को सम्मान मिला और यह सम्मान सदन की मर्यादा और जनप्रतिनिधियों की निष्ठा का प्रतीक बन गया। समारोह में  विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मुख्य सचेतक नवीन जायसवाल, प्रभारी सचिव माणिकलाल हेंब्रम, मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और हजारों लोग सबने मिलकर झारखंड की 25 वर्ष की कहानी को एक और नई पहचान दी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CBSE ने दी बड़ी राहत… जानें क्या

Kohramlive : ऑन-स्क्रीन मार्किंग को लेकर चल रही बहस...

रांची में फिर PLFI के नाम से दहशत

Ranchi : राजधानी रांची में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI...

शुरू हो गया मलमास, थम जायेंगे शादी-ब्याह के गीत…

Kohramlive : 17 मई से मलमास यानी अधिकमास की शुरुआत...

बड़े पैमाने पर DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट

Bihar : बिहार पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर...

फिर बढ़ गये दाम…

Kohramlive : दिल्ली-NCR में महंगाई ने एक बार फिर...